नई दिल्ली. भारत में वीवीआईपी सिक्योरिटी के क्षेत्र में एसपीजी सुरक्षा का नाम सबसे ऊपर आता है। शुक्रवार को और सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी की सुरक्षा हटा दी गई। हालांकि गांधी परिवार को जेड प्लस सुरक्षा रहेगी। आपने एसपीजी सुरक्षा का नाम तो कई बार सुना होगा लेकिन क्या आप इसके बारे में कुछ अलग जानकारी रखते हैं। क्या आप जानते हैं SPG का गठन कब हुआ, SPG कमांडों की ट्रेनिंग कैसी होती है, SPG प्रमुख कौन होता है? नहीं तो आइए हम आपको इन सभी सवालों के जवाब देते हैं।