9 नवम्बर, 1989 को बर्लिन की दीवार तोड़ी गई थी। बर्लिन की दीवार वेस्ट बर्लिन और जर्मन लोकतांत्रिक गणराज्य के बीच एक अवरोध थी। इस दीवार ने 28 साल तक बर्लिन शहर को पूर्वी और पश्चिमी टुकड़ों में बांटकर रखा।
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 52 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। जमशेदपुर ईस्ट से सीएम रघुवर दास चुनाव लड़ेंगे। पहली लिस्ट में 13 युवा, 17 एसटी, 21 ओबीसी, 5 महिला और 6 एससी उम्मीदा हैं। भाजपा ने कुल 10 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है।
विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अशोक सिंघल का जन्म 27 सितम्बर, 1926 को आगरा में एक सम्पन्न उद्योगपति परिवार में हुआ। अशोक सिंघल राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी नेता थे।
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक आतंकी के मारे जाने की खबर है।
सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में विवादित जमीन रामलला को दे दी है। सरकार से कहा है कि तीन महीने के अंदर ट्रस्ट बनाकर मंदिर निर्माण का काम शुरू करें। ऐसे में सवाल उठता है कि राम मंदिर कैसा होगा। मंदिर में लगने वाली मूर्तियां कैसी होंगी।
डॉक्टर एक सिरिंज का उपयोग करके बच्चे का रक्त खींचता है। इसी दौरान डॉक्टर बच्चे का ध्यान भटकाने के लिए गाना गाने लगता है। डॉक्टर के गाने को सुन बच्चा ब्लड टेस्ट के दौरान कोई रिएकशन नहीं देता है। बच्ची की मां ने वीडियो शेयर करते हुए और डॉक्टर का शुक्रियाअदा किया है।
अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला सुनाए जाने के एक दिन बाद एनएसए अजीत डोभाल ने महमूद मदनी, रामदेव समेत देश के 30 धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजीत डोभाल ने कहा कि हमें उन लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है, जो लोग अमन चैन के खिलाफ है।
अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को रामलला के पक्ष में फैसला सुनाया। रामलला विराजमान की ओर से 92 साल के वकील के परासरन ने केस लड़ा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 92 साल के परासरन काफी चर्चा में हैं।
न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने मुस्लिम पक्ष की इस दलील को खारिज कर दिया कि राम लला विराजमान की ओर से दायर याचिका बेवक्त है क्योंकि घटना 1949 की है और याचिका 1989 में दायर की गई है।
अयोध्या में भूमि विवाद के तीन दावेजार थे एक हिंदू पक्ष, दूसरा सुन्नी वक्फ बोर्ड और तीसरा निर्मोही अखाड़ा। इनमें से कोर्ट ने पहले पक्ष के के हक में फैसला दिया है। दूसरे पक्ष को जमीन देने की बात कही और तीसरे पक्ष के दावे को खारिज कर दिया।