सार

Vietnam Travel: वियतनाम ट्रिप की पूरी जानकारी पाएं—बेस्ट घूमने का समय, बजट में रुकने और खाने की जगह, फेमस शॉपिंग मार्केट्स, इंडियन रेस्टोरेंट्स और लोकल एक्टिविटीज़। यह गाइड आपकी वियतनाम यात्रा को यादगार और किफायती बनाएगा।

Vietnam Travel Guide: बीते कुछ सालों में वियतनाम इंडियन टूरिस्ट की पहली पसंद बनी है। ये बजट फ्रेंडली कंट्री है। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान हो या फिर हनीमून डेस्टिनेशन के लिए। वियतनाम लोगों को खूब भा रहा है। ऐसे में आप भी वियतनाम की ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो क्यों ना फेमस डेस्टिनेशन से हटकर वहां, रहने, खानें और रेस्टोरेंट के बारे में जानें। जो बजट में फिट बैठने के साथ फालतू का खर्चा भी बचाएंगी। तो चलिए जानते हैं, आप वियतनाम ट्रिप को कैसे और भी ज्यादा स्पेशल बना सकते हैं।

1) वियतनाम घूमने का सही समय ( Best Time to Visit Vietnam)

ज्यादातर लोग ऑफ सीजन जाकर वियतनाम की खूबसूरत मिस कर देते हैं। आप यहां मार्च से अप्रैल के बीच जा सकते हैं। इस दौरान नॉर्थ-साउथ वियतनाम को अच्छे से एक्सप्लोर किया जा सकता है। इसके अलावा लेस क्राउड चाहिए तो सितंबर से नवंबर तक का समय बिल्कुल बेस्ट है। इस दौरान यहां हल्की ठंड पड़ती है। जिस वजह से मौसम सुहावना हो जाता है और घूमने में भी मजा आती है।

View post on Instagram
 

2) वियतनाम में रुकने की जगह ( Best Hotel & Stays in Vietnam)

अगर इंटरनेशनल ट्रिप पर पैसे बचाने हैं तो लग्जरी होटल की बजाय हॉस्टल ले सकती हैं। अगर वियतनाम की राजधानी हनोई (Hanoi) में रुकना चाह रहे हैं तो बजट के अंदर Nexy Hostel बेस्ट रहेगा। जबकि लग्जरी फील चाहिए तो Sofitel Legend Metropole Hanoi जा सकते हैं।

इससे इतर डा नांग (Da Nang) में बजट के अंदर Rom Casa Hostel बढ़िया रहेगा। वहीं, लग्जरी फील चाहिए तो InterContinental Sun Peninsula बढ़िया विकल्प है। इसके अलावा फेमस हो ची मिन्ह सिटी (Ho Chi Minh City) जाना है तो यहां पर स्टे के लिए बजट में The Like Hostel & Cafe और लक्ज़री The Reverie Saigon बेस्ट है।

3) वियतनाम के फेमस बेस्ट शॉपिंग प्लेसेज ( Vietnam Shopping Markets List)

ट्रिप कोई भी कंफर्ट से हटकर लोकल चीजों को एक्सप्लोर करना चाहिए। आप हनोई में Dong Xuan Market जाएं। ये लोकल स्नैक्स और गिफ्ट्स के लिए बढ़िया है। जबकि हो ची मिन्ह सिटी में Ben Thanh Market बेस्ट है। यहां पर कपड़े और हैंडिक्राफ्ट्स खरीद सकते हैं। इसके अलावा होई आन में नाइट मार्केट फेमस है।

4) वियतनाम की फेमस एक्टिविटी ( Activities in Vietnam) 

वियतनाम आ रहे हैं तो हैलॉन्ग बे क्रूज़ की सवारी करें। एक दिन के टूर के लिए 3300 रु के करीब देने पड़ सकते हैं। इसके अलावा 1100 रुपए में कू ची टनल्स टूर करें। इसके अलावा ₹1,500 में हनोई स्ट्रीट फूड टूर,₹1,800 में नोई से डा नांग की नाइट ट्रेन जाए। आप बिना पैसे खर्च किये माय खे बीच भी जा सकते हैं।

5) वियतनाम में बेस्ट इंडियन रेस्टोरेंट ( IndIan restaurants in Vietnam)

इंटरनेशनल ट्रिप पर जाकर वेज खाना मिलना कुछ ज्यादा की मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप भी वेजेटेरियन हैं तो हनोई में Namaste Hanoi, Foodshop 45, डा नांग में Family Indian Restaurant, Mumtaz और हो ची मिन्ह सिटी में Baba’s Kitchen, Tandoor India जैसे रेस्टोरेंट को एक्सप्लोर कर सकते हैं।