सार
Vietnam Travel Budget Trip: वियतनाम भारतीय यात्रियों के लिए बजट-फ्रेंडली डेस्टिनेशन है। यहां खूबसूरत बीच, ऐतिहासिक शहर और स्वादिष्ट खाना कम खर्च में उपलब्ध हैं। जानें 5-7 दिन की ट्रिप कितने बजट में हो सकती है!
Vietnam Budget Trip: वियतनाम अब भारतीय यात्रियों के लिए एक बजट-फ्रेंडली इंटरनेशनल डेस्टिनेशन बन चुका है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक धरोहर और मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण यह हर तरह के ट्रैवलर्स के लिए परफेक्ट है। वियतनाम की शानदार बीच लोकेशंस, ऐतिहासिक शहर, स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड, एडवेंचर एक्टिविटीज और अफोर्डेबल ट्रैवल ऑप्शंस इसे भारतीय पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय बना रहे हैं। खास बात यह है कि आप यहां भारत से कम बजट में घूम सकते हैं और एक यादगार ट्रिप का आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं वियतनाम के 5 बेस्ट टूरिस्ट अट्रैक्शन और वहां जाने में कितना खर्च आएगा।
Hạ Long Bay नेचर लवर्स के लिए जन्नत
Hạ Long Bay वियतनाम की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है, जहां आपको हरे-भरे द्वीप, नीला समुद्र और अनोखी चूना पत्थर की गुफाएं देखने को मिलेंगी। यह जगह UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी है और यहां कई तरह की बोटिंग व एडवेंचर एक्टिविटीज होती हैं। क्रूज़ टूर, कयाकिंग और स्कूबा डाइविंग जैसे अनुभव इसे और खास बनाते हैं। यहां की सुरम्य वादियां और साफ पानी आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे। यहां आप बोट क्रूज, स्कूबा डाइविंग और आइलैंड हॉपिंग कर सकते हैं। क्रूज टूर की कीमत 1,500 से 5,000 प्रति व्यक्ति पर्सन है।
वियतनाम की ऐतिहासिक राजधानी Hanoi
अगर आपको इतिहास और संस्कृति पसंद है, तो Hanoi आपके लिए बेस्ट जगह है। यहां आपको French Colonial Architecture, पुराने बौद्ध मंदिर और मॉडर्न कैफे देखने को मिलेंगे। खासकर Hanoi Old Quarter का लोकल मार्केट और स्ट्रीट फूड टूर हर टूरिस्ट को आकर्षित करता है। यह शहर अपनी नाइटलाइफ़ और ट्रेडिशनल कल्चर के मिक्स के लिए भी जाना जाता है। यहां आप हो ची मिन्ह म्यूज़ियम, Hanoi Old Quarter, स्ट्रीट फूड टूर जरूर करें। यहां एक दिन का खर्च ₹2,000 – 4,000 प्रति पर्सन जाएगा।
Ho Chi Minh City वियतनाम की मॉडर्न सिटी वाइब
पहले साइगॉन के नाम से मशहूर यह शहर वियतनाम का सबसे मॉडर्न और बिजी शहर है। यहां की ऊंची-ऊंची इमारतें, बेहतरीन शॉपिंग सेंटर, और बेहतरीन कैफे इसे ट्रेंडिंग डेस्टिनेशन बनाते हैं। यहां आप वियतनाम वॉर म्यूज़ियम, नॉट्रे-डेम कैथेड्रल और बें टान मार्केट जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। अगर आपको शॉपिंग और पार्टी करने का शौक है, तो यह शहर आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेगा। यहां बेस्ट चीजें बें टान मार्केट, Notre-Dame Cathedral, वियतनाम वॉर म्यूजियम है। नाइटलाइफ और शॉपिंग खर्च करीब 2500 से 6000 आएगा।
Da Nang बीच और नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट
Da Nang वियतनाम का एक खूबसूरत तटीय शहर है, जो अपने साफ-सुथरे बीच, मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर और अद्भुत पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। यहां का सबसे फेमस Golden Bridge है, जिसे दो विशाल हाथों ने थाम रखा है। इसके अलावा My Khe Beach, Dragon Bridge और Marble Mountains भी घूमने लायक जगहें हैं। यहां आप गोल्डन ब्रिज, ड्रैगन ब्रिज, Marble Mountains देखना ना भूलें। एंट्री फीस यहां 1,500 से 4,500 तक मिलेगी।
Hội An इंस्टाग्राम-फ्रेंडली लोकेशन!
अगर आपको पुरानी गलियों और ट्रेडिशनल आर्किटेक्चर वाली जगहें पसंद हैं, तो Hội An जरूर जाएं। यह जगह अपनी रंगीन लैंटर्न, खूबसूरत नहरों और ऐतिहासिक स्थलों के लिए फेमस है। यहां आपको जापानी ब्रिज, हेरिटेज सिटी टूर और ट्रेडिशनल ड्रेस सिल्क खरीदने का मजा मिलेगा। यह जगह इंस्टाग्राम लवर्स के लिए भी एकदम बेस्ट है। यहां जापानी ब्रिज, हेरिटेज सिटी टूर, ट्रेडिशनल कपड़े खरीदना ना भूलें। यहां लोकल शॉपिंग और टूर खर्च 2,000 – 5,000 आएगा।
बजट में करें इंडिया से वियतनाम की ट्रिप!
- फ्लाइट (दिल्ली/मुंबई से हनोई/हो ची मिन्ह) – ₹12,000 से ₹18,000 (राउंड ट्रिप)
- होटल (3 स्टार) – ₹1,500 से ₹3,000 प्रति रात
- फूड – ₹500 से ₹1,500 प्रति दिन
- लोकल ट्रांसपोर्ट – ₹300 से ₹1,000 प्रति दिन
- साइटसीइंग और एंट्री टिकट – ₹2,000 से ₹5,000
- टोटल बजट (5-7 दिन की ट्रिप) – ₹35,000 से ₹50,000 प्रति व्यक्ति