Vastu Expert Jai Madaan Upay: कमल का फूल सिर्फ सुंदरता या सजावट का प्रतीक नहीं है, बल्कि वास्तु और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से यह सौभाग्य, प्रेम और समृद्धि का गहरा कारक माना गया है। ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ जय मदान (Jai Madaan) के अनुसार, यदि सही तरीके से कमल के फूल का उपयोग किया जाए, तो यह आपकी किस्मत को चमका सकता है, प्रेम संबंधों को गहरा कर सकता है और धन के स्रोतों को सक्रिय कर सकता है। अगर आप धन, करियर, प्रेम या मानसिक शांति की तलाश में हैं, तो यह दो आसान उपाय अपनाकर आप चमत्कारी बदलाव देख सकते हैं।
उपाय 1: धन, सफलता और करियर ग्रोथ के लिए (Lotus For Money & Success)
क्या करना है?
- एक कांच या तांबे का पात्र लें।
- उसमें साफ पानी भरें।
- अब उसमें एक चांदी का सिक्का डालें।
- उसके बाद उसमें ताजा कमल का फूल डालें।
- अब इस पात्र को घर या ऑफिस की उत्तर दिशा (North direction) में रखें।
- अगले दिन इस जल को घर या ऑफिस के हर कोने में हल्का-हल्का छिड़क दें।
कैसे करता है काम?
- कमल का फूल माँ लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से जुड़ा होता है।
- चांदी का सिक्का चंद्र और धन भाव को सक्रिय करता है।
- उत्तर दिशा बुद्धि, करियर और आर्थिक उन्नति का प्रतिनिधित्व करती है।
- हर दिन करें, और अगर रोज न कर पाएं, तो हर शुक्रवार जरूर करें, क्योंकि शुक्रवार शुक्र ग्रह और माँ लक्ष्मी दोनों का दिन होता है।
- परिणाम: इस उपाय से व्यापार में तरक्की, नौकरी में प्रमोशन, और फाइनेंशियल ग्रोथ मिलने के योग बनने लगते हैं।
उपाय 2: प्रेम, सामंजस्य और विवाह में मधुरता के लिए (Lotus For Love & Relationship)
क्या करना है?
- एक सुंदर डेकोरेटिव पॉट या बाउल लें।
- उसमें कमल की कलियां (Lotus Buds) रखें।
- इस पॉट को आपके बेडरूम के दक्षिण-पूर्व (South-East) कोने में रखें।
क्यों असरदार है यह उपाय?
- दक्षिण-पूर्व दिशा शुक्र ग्रह और प्रेम संबंधों की दिशा मानी जाती है।
- कमल की कलियां सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं और रिलेशनशिप में नई ऊर्जा भरती हैं।
- यह उपाय खासकर उन लोगों के लिए है जिनके रिश्तों में दूरी, तकरार या भावनात्मक ठंडापन है।
- परिणाम: इस उपाय से मैरिड लाइफ में सामंजस्य, लवलाइफ में गहराई, और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं।
बालों में कमल रखने का गुप्त उपाय (Placing Lotus on Hair)
क्या होता है जब बालों में कमल रखा जाता है?
- हमारे बाल शनि से जुड़े होते हैं, और कमल शुक्र व लक्ष्मी ऊर्जा का प्रतीक है।
- जब यह दो शक्तिशाली ऊर्जा (शनि + शुक्र) मिलती हैं, तो व्यक्ति के जीवन में ट्रांसफॉर्मेशन शुरू हो जाता है — विशेष रूप से साढ़े साती के दौरान।
- यदि आपको करियर में ब्लॉकेज, प्रेम में रुकावटें या अचानक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, तो किसी शुभ दिन (जैसे शुक्रवार) कमल की पंखुड़ी बालों में रखें और ध्यान करें।
नोट करने योग्य बातें
- कमल हमेशा ताजे या सूखे – दोनों रूप में उपयोग किया जा सकता है।
- बासी या सड़े फूल न रखें, इससे नकारात्मक ऊर्जा फैलती है।
- उपाय करते समय मन में साफ उद्देश्य और श्रद्धा होनी चाहिए।