- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- प्यार में दरार या पैसों की तंगी? तकिए के नीचे रखें ये चीज और देखें जय मदान का जादू!
प्यार में दरार या पैसों की तंगी? तकिए के नीचे रखें ये चीज और देखें जय मदान का जादू!
वास्तु के अनुसार, तकिये के नीचे कुछ खास चीजें रखने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए चक्र फूल, हल्दी, दालचीनी, इलायची, और गुलाब की पंखुड़ियां जैसे उपाय बताए गए हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

क्या आप जानते हैं कि कुछ खास चीजें अगर तकिए के नीचे रखी जाएं तो वे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, गुडलक और समाधान का कारण बन सकती हैं? वास्तु और आध्यात्मिक परंपराओं में इस बात का ज़िक्र है कि शुक्र ग्रह हमारे जीवन की सुख-सुविधा, प्रेम, वैवाहिक जीवन और धन का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए तकिए के नीचे कुछ चीजों को रखने की सलाह दी जाती है। वास्तु विशेषज्ञ जयमदान ने कुछ वास्तु उपाय बताया है, जिसे अपनाकर आप अपने जीवन में सफलता पा सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि कौन-सी चीज कब और क्यों रखनी चाहिए:
गुडलक के लिए: तकिए के नीचे रखें "चक्र फूल (Star Anise)"
कैसे फायदा होगा:
- चक्र फूल एक शक्तिशाली और सुगंधित मसाला है जो नकारात्मक ऊर्जा को हटाकर पॉजिटिव वाइब्स को सक्रिय करता है।
- कब रखें: जब आपको ऐसा लगे कि लगातार अनलकी महसूस हो रहा है, इंटरव्यू या परीक्षा में असफलता मिल रही है।
विशेष बात:
- शुक्रवार की रात इसे तकिए के नीचे रखें और लगातार 7 रातों तक रखें।
- सुबह उठकर उसे ताजे पानी में प्रवाहित कर दें।
प्रॉस्पेरिटी (समृद्धि) के लिए: तकिए के नीचे रखें "हल्दी की गांठ"
कैसे फायदा होगा:
- हल्दी को वास्तु में अत्यंत शुभ और शुद्ध माना गया है। यह धनागमन और कार्यसिद्धि का प्रतीक मानी जाती है।
- कब रखें: जब आय के स्रोत बंद हो रहे हों, खर्च बढ़ गया हो या नौकरी/बिज़नेस में नुकसान हो रहा हो।
विशेष बात:
- हल्दी की गांठ शुक्रवार रात को पीले कपड़े में लपेटकर रखें।
- इसे 11 दिनों तक रखें, फिर किसी पीपल के पेड़ के नीचे छोड़ दें।
रुकावटों को दूर करने के लिए: तकिए के नीचे रखें "दालचीनी"
कैसे फायदा होगा:
- दालचीनी का उपयोग जीवन की ठहराव की स्थिति को खत्म करने के लिए होता है। यह कार्यों में गति और सफलता लाने का कार्य करता है।
- कब रखें: जब लगने लगे कि सब कुछ अटका हुआ है, कोई काम बनने से पहले रुक जाता है।
विशेष बात:
- दालचीनी की दो-तीन स्टिक तकिए के नीचे रखें।
- 7 दिन बाद उसे किसी बहते जल में प्रवाहित कर दें।
काम जल्दी बनने के लिए: सोचकर रखें "6 इलायची" तकिए के नीचे
कैसे फायदा होगा:
- इलायची को खुशबू और मनोकामना पूर्ति का प्रतीक माना जाता है। जब कोई काम अधूरा हो और जल्द से जल्द पूरा कराना हो, तो यह उपाय बहुत असरकारक होता है।
- कब रखें: किसी खास इंटरव्यू, प्रमोशन, शादी, वीजा या कोर्ट केस के पहले।
कैसे करें:
- अपनी कामना को मन में सोचें।
- 6 इलायची को सफेद रूमाल में लपेटें और तकिए के नीचे रखें।
- 3 दिन बाद उसे मंदिर में चढ़ा दें।
लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए: तकिए के नीचे रखें "गुलाब की पंखुड़ियां"
कैसे फायदा होगा:
- गुलाब प्रेम और सौंदर्य का प्रतीक है। अगर जीवनसाथी से मनमुटाव चल रहा हो, प्रेम में तनाव हो, या जीवन में प्यार की कमी हो रही हो – तो यह उपाय कारगर है।
- कब करें: जब रिश्तों में ठंडापन, झगड़े या भावनात्मक दूरी महसूस हो।
कैसे करें:
- ताजे गुलाब की पंखुड़ियां लेकर उसे चांदी या सफेद कपड़े में लपेटें।
- शुक्रवार की रात से सोमवार सुबह तक रखें।
- इसके बाद उसे तुलसी के पौधे के नीचे रख दें।
शुक्र ग्रह क्यों होता है एक्टिव इन उपायों से?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह हमारी विलासिता, प्रेम, समृद्धि और रिश्तों से जुड़ा ग्रह है। जब ये उपाय किए जाते हैं, तो शुक्र ग्रह सकारात्मक रूप से सक्रिय होता है और जीवन में रुके हुए काम बनने लगते हैं।
ध्यान रखें:
- ये उपाय करते समय आपका मन साफ और नीयत अच्छी होनी चाहिए।
- उपाय को किसी अन्य के साथ शेयर न करें।
- नियमित रूप से साफ-सफाई और पूजा-पाठ भी जरूरी है।