Hindi

मेकअप कैसे हटाएं? प्रॉपरली रिमूव के लिए करें ये 6 Steps

Hindi

मेकअप रिमूवल के 6 स्टेप्स

दिनभर मेकअप लगाए रखने के बाद रात में उसे सही तरीके से हटाना जरूरी है। अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन साफ, ग्लोइंग और हेल्दी रहे, तो ये 6 स्टेप्स जरूर फॉलो करें।

Image credits: social media
Hindi

पहले आई मेकअप हटाएं

आंखों का मेकअप हटाएं क्योंकि मस्कारा, काजल और आईलाइनर सबसे ज्यादा स्टबर्न होते हैं। मेकअप रिमूवर पैड पर थोड़ा मिसेलर वॉटर या ऑयल-बेस्ड रिमूवर लें और आंखों पर धीरे से पोंछें।

Image credits: Freepik
Hindi

फेस मेकअप ऑयल या बाम से हटाएं

फाउंडेशन, कंसीलर, ब्लश और कंटूर जैसे फेस मेकअप को हटाने के लिए क्लींजिंग बाम या फेस ऑयल सबसे अच्छा रहता है। यह मेकअप को पिघला देता है। खासकर वॉटरप्रूफ मेकअप के लिए यह जरूरी है।

Image credits: Freepik
Hindi

कॉटन पैड से साफ करें

अब एक साफ कॉटन पैड या मुलायम कपड़े से पूरे चेहरे को हल्के हाथों से पोंछें। इससे पिघला हुआ मेकअप आसानी से हट जाता है। अगर पैड पर अभी भी मेकअप आ रहा हो, तो यह स्टेप दोबारा करें।

Image credits: facebook
Hindi

फेस वॉश से डबल क्लींजिंग

मेकअप हटाने के बाद सिर्फ यहीं न रुकें। अब एक माइल्ड फेस वॉश से चेहरा जरूर धोएं। इसे डबल क्लींजिंग कहा जाता है। यह पोर्स के अंदर बची हुई गंदगी और ऑयल को हटाने में मदद करता है।

Image credits: Freepik
Hindi

टोनर लगाएं

चेहरा धोने के बाद टोनर लगाना न भूलें। यह स्किन का पीएच बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है और पोर्स को फ्रेश फील देता है। रोज वॉटर या एलोवेरा बेस्ड टोनर अच्छे ऑप्शन रहते हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं

मेकअप हटाने के बाद स्किन को हाइड्रेशन की जरूरत होती है। इसलिए एक अच्छा मॉइस्चराइजर या नाइट क्रीम जरूर लगाएं। यह स्किन बैरियर को रिपेयर करता है और स्किन को सॉफ्ट व ग्लोइंग बनाता है।

Image credits: storyblocks

Mirror Blouse: दीदी की सगाई में लहंगा+जींस संग जोड़ें मिरर वर्क ब्लाउज, लगेंगी ग्लैमरस क्वीन

Bouncy Wolf Cut: एजिंग से झड़ रहे बाल, तो बाउंसी लुक के ट्राई वुल्फ कट

1 Min Ready to Wear Saree: सुंदर लगेगी हर नारी, जब पहनेंगी 6 रेडी टू वियर साड़ी

टूटी मटकी अब बनेगी घर का सबसे क्रिएटिव गार्डन डेकोर- देखें DIY प्लांटर Idea