Trendy Mangalsutra Designs: मंगलसूत्र सुहागन के लिए एक इमोशन होता है, जिसे पहनकर वो अपने पति के प्रति प्रेम को दिखाती हैं। ब्लैक मोती से सजे मंगलसूत्र को इसलिए भी पहनती हैं ताकि उनके सुहाग को किसी की नजर ना लगे। ट्रेडिशनल मंगलसूत्र के साथ-साथ आज के दौर में कई ऐसे डिजाइंस मार्केट में आने लगे हैं जिसमें फ्यूजन टच होता है। गोल्ड की कीमत तो वैसे काफी महंगी है, लेकिन सुहाग की इस निशानी को खरीदते वक्त बजट को थोड़ा उपर रखना तो बनता है,क्योंकि ये बार-बार खरीदा नहीं जाता है। यहां पर हम आपको कुछ लेटेस्ट और खूबसूरत मंगलसूत्र डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप अपने लिए चुन सकती हैं। वजन की बात करें तो 7-8 ग्राम में ये आपोक मिल जाएंगे।

चंद्राकार मंगलसूत्र

ब्लैक मोती से बने इस मंगलसूत्र में वजन सिर्फ पेंडेंट का होता है। चंद्राकार पेंडेंट काफी खूबसूरत नई नवेली दुल्हन पर लगती है। ये डिजाइंस क्लासिक लगते हैं और साड़ी और सूट पर खूबसूरती से स्टाइल कर सकती हैं। आप चाहें तो इसे सुनार से बनवा भी सकती हैं।

क्लासिकल मंगलसूत्र

अगर आपको लॉन्ग मंगलसूत्र पहनना पसंद है तो फिर ऊपर दिए गए दो डिजाइंस को देख सकते हैं। डबल लेयर मंगलसूत्र के बीच में हैवी लुक का पेडेंट जोड़ा गया है। एक पेंडेंट में जहां बारीक काम किया गया है। वहीं दूसरे में नग को लगाया गया है। दोनों ही बेहद खूबसूरत डिजाइंस हैं। इस तरह के मंगलसूत्र आपको 7-8 ग्राम में मिल जाएंगे। क्योंकि इसमें भी पेंडेट का वजन ही ज्यादा होता है।

गोल्ड एंड ब्लैक बीड्स मंगलसूत्र

गोल्ड और ब्लैक बीड्स से बने मंगलूसत्र की खूबसूरती इसके पेंडेंट हैं। एक मंगलसूत्र में जहां पर चंद्राकार पेंडेंट जोड़ा गया है। जिसके नीचे काफी सुंदर डिजाइन बनाए गए हैं। वहीं दूसरे में पांच छोटे-छोटे पेंडेंट बने हुए हैं। एक जहां मॉर्डन डिजाइंस है, वहीं दूसरा पारंपरिक डिजाइन है। दोनों ही मंगलसूत्र आप अपने बजट के अनुसार बनवा सकती हैं। 

कौन सा मंगलसूत्र अच्छा होता है?

वैसे तो मार्केट में अब रोलगोल्ड, सिल्वर समेत कई धातु के मंगलसूत्र मिलने लगे हैं। लेकिन बेस्ट गोल्ड मंगलसूत्र होता है। सोने का मंगलसूत्र ना सिर्फ अपने अंदर परंपरा को समेटे हुए होता है, बल्कि शाही लुक भी देता है। साड़ी से लेकर वेस्टर्न आउटफिट पर आप गोल्ड मंगलसूत्र कैरी कर सकती हैं।