Gold Mangalsutra New Design: वर्किंग वुमन और मॉर्डन ब्राइड्स के लिए परफेक्ट गोल्ड मंगलसूत्र डिजाइन्स देखें। मिनिमल, डेली वियर से लेकर पार्टी वियर तक – हर लुक के लिए बेस्ट और ट्रेंडिंग स्टाइल्स।
Gold Mangalsutra Designs: सुहागिन महिलाओं का श्रृंगार मंगलसूत्र के बिना अधूरा माना जाता है। तीज-त्योहार से लेकर डेली यूज में महिलाएं इसे पहनती हैं। हालांकि अब फैशन के मुताबिक एक से बढ़कर मंगलसूत्र डिजाइन डिमांड में हैं। आप भी वर्किंग वुमन हैं तो क्यों ना कुछ डिफरेंट ट्राई करते हुए मंगलसूत्र (Mangalsutra) की डिजाइन देखें। जिसे ऑफिस से लेकर आप पार्टी-फंक्शन में भी कैरी कर सकती हैं।
1) डबल चेन मंगलसूत्र की डिजाइन
काले मोतियों से बना मंगलसूत्र हर आउटफिट के साथ मैच कर जाता है और बहुत ट्रेडिशनल लगता है। ऐसी डिजाइन दक्षिण भारत में बहुत पहनी जाती है। जहां काले मोतियों की चेन में गोल आकार का चंद्रमा स्टाइल पैडेंट अटैच होता है। बीच में रूबी नग और मंगलसूत्र में नीचे की ओर घुंघरू लगा होता है। जो बहुत क्लासिक लगता है। आप भी हल्का लेकिन भड़कीला मंगलसूत्र ढूंढ रही हैं तो इसे चुनें।
ये भी पढ़ें- 1.5 तोले में दिखेगा राजसी रुबाब, सुनार से बनवाएं ये लेटेस्ट डिजाइन गोल्ड कड़े
2) मिनिमल मंगलसूत्र डिजाइन
जो महिलाएं मिनिमल और मॉर्डन लुक पसंद करती हैं उनके लिए ये मंगलसूत्र की डिजाइन बिल्कुल परफेक्ट है। ऐसे डिजाइन बहुत एलीगेंट लगते हैं। यहां पर गोल्ड-ब्लैक मोतियों पर छोटे-छोटे डायमंड और स्टोन के साथ लॉकेट लगा है। जो बहुत रॉयल लग रहा है। अगर आप शॉर्ट मंगलसूत्र ढूंढ रही हैं तो इसे चुनें। ये प्योर गोल्ड के साथ 18K गोल्ड में भी मिल जाएगा।
3) मंगलसूत्र डिजाइन सिंपल
हर रोज और डेलीवियर के लिए ऐसा हल्का मंगलसूत्र बेस्ट है। ये ऑफिस, कॉलेज या फिर कैजुअल आउटफिट के साथ पहना जा सकता है। यहां पर पतली चेन के साथ दोनों तरफ ब्लैक बीड लगे हैं। जो मंगलसूत्र को पारंपरिक बनाने के साथ स्टाइलिश दिखा रहा है। साथ में स्टारबर्स्ट लॉकेट बहुत खूबसूरत लग रहा है।
4) वी शेप डायमंड मंगलसूत्र
नई दुल्हन हैं और हर रोज भारी गहनें पहनकर ऊब चुकी हैं तो वी शेप डायमंड मंगलसूत्र ट्राई करें। ये शाइनी स्टोन्स के साथ आते हैं। जो सिंपल होते भी क्लासी और एलिगेंट लुक देते हैं। दोनों तरफ लगी हुई मिनिमल मोती इसे ट्रेडिशनल लुक देने के साथ ओवरलुक नहीं बनाती है।
5) मॉर्डन ट्विस्ट मंगलसूत्र
इनफिनिटी लॉकेट के साथ आना ये गोल्ड मंगलसूत्र मॉर्डन ब्राइड्स की पहली पसंद है। आप इसे लॉन्ग और शॉर्ट चेन में बनवा सकती हैं। चेन के सेंटर में सिगंगल में इनफिनिटी लॉकेट लगा रहता है। आप फॉर्मल वियर को फेमिनिन टच देना चाहती हैं तो इसे चुनें। ऐसे मंगलसूत्र 3-5 ग्राम के बीच बनवाई जा सकती है।