सास-ननद भी नई दुल्हन से पूछेंगी, कहां से ली ये शानदार पायल डिजाइंस
Anklet designs for brides:शादी के बाद मंगलसूत्र के साथ-साथ पायल भी दुल्हन की पहचान होती है। यहां पर हम आपको कुछ पायल डिजाइन दिखाने जा रहे हैं जिसे आप भी अपनी शादी के लिए खरीद सकती हैं। आप चाहें तो सुनार से डिजाइन भी करा सकती हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

नई दुल्हन के लिए यूनिक पाजेब डिजाइंस
शादी हर लड़की के जीवन का सबसे खास दिन होता है। इस दिन हर दुल्हन चाहती है कि वह सिर से लेकर पैर तक खास और सबसे अलग दिखे। दुल्हन की खूबसूरती सिर्फ उसकी ड्रेस और मेकअप तक ही सीमित नहीं रहती, बल्कि उसके गहनों में भी खास चमक होनी चाहिए सकर पैरों के गहनों में। पायल या पाजेब, भारतीय संस्कृति में दुल्हन की पहचान मानी जाती है।
सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड पाजेब
अगर आप ट्रेडिशनल लुक के साथ थोड़ा बोहो टच चाहती हैं, तो ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर पाजेब बेस्ट है। यह हल्की होती हैं और लंबे समय तक पहनी जा सकती हैं। साउथ इंडियन दुल्हनों के लिए परफेक्ट चॉइस।
कुंदन वर्क पाजेब
कुंदन ज्वेलरी आजकल दुल्हनों की पहली पसंद बन चुकी है। भारी कुंदन वर्क वाली पाजेब, लाल-हरा स्टोन और मोतियों के साथ आपको एक रॉयल टच देंगी। ये डिजाइन आपके लहंगे या साड़ी के साथ परफेक्ट मैच करेगी।
घुंघरू पाजेब
घुंघरू की मधुर आवाज वाली पाजेब आज भी हर दुल्हन की पसंद होती है। ये पारंपरिकता का प्रतीक मानी जाती हैं और हर कदम पर आपकी मौजूदगी का एहसास कराती हैं।
लेयर्ड पाजेब डिजाइन
यह डिजाइन खास तौर पर ट्रेडिशनल तरीके से तैयार होने वाली दुल्हन के लिए है। हैवी घुंघरु और लेयर के साथ पायल को डिजाइन किया जाता है। इस तरह के पायल काफी हैवी होता है। इसे आप शादी के अलावा किसी भी खास ओकेजन पर पहन सकती हैं।