- Home
- Lifestyle
- jewellery
- Chandi Ka Batua: बहू को गिफ्ट देने या खुद फ्लॉन्ट करने के लिए खरीदें ट्रेडिशनल सिल्वर पर्स
Chandi Ka Batua: बहू को गिफ्ट देने या खुद फ्लॉन्ट करने के लिए खरीदें ट्रेडिशनल सिल्वर पर्स
Silver Purse Design: आजकल चांदी सिर्फ आभूषणों तक सीमित नहीं रही बल्कि इसके पर्स भी काफी ट्रेंड में है। अगर आप भी ट्रेडिशनल के साथ ही शाही अंदाज अपनाना चाहते हैं, तो ये चांदी के पर्स खरीदें...

चांदी के बटुए की खासियत
चांदी के बटुए दिखने में बहुत ही रिच और रॉयल लगते हैं। इतना ही नहीं चांदी का पर्स रखना बहुत शुभ माना जाता है। ये समृद्धि का प्रतीक होता है। खासकर वास्तु और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, ये बहुत शुभ होता है, इससे धन संपत्ति में वृद्धि होती है।
और पढे़ं- Golden Handbag Designs: गोल्डन हैंडबैग से बढ़ाएं ग्लैमर, फेस्टिवल पर चमकाएं स्टाइल
चांदी के पर्स की डिजाइन
चांदी के पर्स में आपको ढेर सारी डिजाइन मिल जाएगी। खासकर इस तरीके का क्लच पैटर्न आजकल बहुत ट्रेंड में है। जिसमें सिल्वर चार्म्स लटके हुए है और उसे पकड़ने के लिए एक हाफ रिंग दी हुई है।
सॉलिड सिल्वर पर्स डिजाइन
छोटे-छोटे सॉलिड बैग्स भी चांदी में आपको आसानी से मिल जाएंगे। आप गोल्ड प्लेटेड या चांदी के पानी वाला पर्स भी चुन सकते हैं। जिसमें ओरिजिनल जैसी शाइन होती है। आप इस तरह से रेक्टेंगल या फिर ओवल शेप का चांदी का बटुआ चुन सकते हैं। इसे साड़ी, सूट या लहंगे किसी भी आउटफिट पर कैरी करें।
राउंड शेप्ड सिल्वर पर्स
यूनिक डिजाइन में आप राउंड शेप का सिल्वर पर्स खरीद सकती हैं। जिसके ऊपर खूबसूरत नक्काशी का काम किया गया है। इसे हैंग करने के लिए चांदी की ही स्ट्रिंग दी गई है। नीचे हैंगिंग में भी चांदी के घुंघरू लटकाए गए हैं।
मिनी सिल्वर पर्स डिजाइन
चांदी बहुत महंगी होती है, इसलिए आप बड़े पर्स की जगह इस तरीके से मिनी सिल्वर पर्स खरीद सकते हैं। जिसमें आप थोड़े बहुत पैसे, लिपस्टिक और छोटे मोटे सामान रख सकते हैं। इसे हैंग करने के लिए चांदी की स्लिंग डोरी दी गई है।