आज हम आपके लिए ब्रेसलेट के कुछ ऐसे डिजाइन और पैटर्न लेकर आए हैं, जिसे सिर्फ बेटी ही नहीं अब मां भी स्टाइल से वियर कर सकती हैं, तो देखिए ट्रेंडी ब्रेसलेट के डिजाइन।
Bracelet Design For Mom And Genz Girls: वॉच, चूड़ी, बैंगल और कड़ा के अलावा आजकल महिलाएं Genz गर्ल्स की तरह ब्रेसलेट भी पहनना पसंद करती हैं। आजकल की महिलाएं फैशन के हिसाब से चलती हैं, और हाथों में वॉच के साथ ट्रेंडी ब्रेसलेट पहन रही हैं। ब्रेसलेट न सिर्फ जेनजी की पसंद है, बल्कि मॉम को भी पसंद है। बिना सोना-चांदी के भी अब आप पा सकती हैं रॉयल और क्लासी लुक — खासकर जब बात आती है ऑफिस लुक की! तो आजकल की मॉर्डन और वर्किंग वुमन के लिए आर्टिफिशियल जूलरी का चलन बहुत बढ़ गया है, और खासकर ब्रेसलेट्स का। ये न सिर्फ आपके लुक को कंप्लीट करते हैं बल्कि बिना महंगे मेटल्स के भी आपको स्टाइलिश लुक देते हैं। तो चलिए देखते हैं इसके डिजाइन।
मॉडर्न और ट्रेंडी ब्रेसलेट के डिजाइन ( Modern Bracelet Design )
थ्रेड वर्क ब्रेसलेट
थ्रेड वर्क ब्रेसलेट फिर से ट्रेंड में आ गया है, ये न सिर्फ लड़कियों पसंद आ रहा है बल्कि लेडीज भी इस तरह के ट्रेंडी ब्रेसलेट अपने हाथों में पहन रही हैं। इसमें क्रिस्टल मोती, पेंडेंट और नजरिया का काम इसको क्लासी लुक दे रहा है। आप वॉच के साथ इस तरह के ब्रेसलेट को स्टाइल कर सकते हैं।
नजरिया ब्रेसलेट
नजरिया ब्रेसलेट आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। इस तरह के नजरिया ब्रेसलेट एविल आई के नाम से लड़कियों के बीच काफी ट्रेंड में है। ऐसे एविल आई वाले ब्रेसलेट थ्रेड के साथ साथ मेटल में भी मिल जाएंगे, जो वॉच के साथ खूब जचते हैं।
क्रिस्टल ब्रेसलेट डिजाइन
क्रिस्टल ब्रेसलेट आज से 10 साल पहले काफी ट्रेंड में था, लेकिन फिर से ट्रेंड में आ गया है। लड़किया ही नहीं लेडीज और आंटी लोग भी ऐसे क्रिस्टल ब्रेसलेट पहन रही हैं। बहुत ही खूबसूरत और कलरफुल क्रिस्टल में ऐसे ब्रेसलेट आते हैं, जो कलाई पर क्लासी लगते हैं।
पर्ल वर्क मॉडर्न ब्रेसलेट
पर्ल वर्क मॉर्डन ब्रेसलेट भी आजकल ट्रेंड में है, इस तरह के ब्रेसलेट को आप सिंगल या फिर 3-4 एक साथ सेट की तरह भी पहन सकती हैं। पर्ल वर्क वाली जूलरी आजकल की लड़कियों को काफी एस्थेटिक और क्लासी लगती है।