सार

Best walking for flat stomach:फ्लैट बेली की ख्वाहिश आप भी रखते हैं, लेकिन जिम की मेहनत से थक गए हैं तो पेट की चर्बी मजेदार तरीके से घटाने के लिए तरीका बताने जा रहे हैं।

 

Best walking for flat stomach: पेट की चर्बी घटना हम सबको मुश्किल भरा लगता है। जिम में पसीना बहाते हैं पर असर नजर नहीं आता है। ऐसे में हम आपको एक ऐसी बता बताएंगे जिसे जानकर आप खुश हो जाएंगे। बेली फैट को घटाने के लिए भारी एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं, बल्कि सिर्फ़ वॉकिंग ही काफी है। जी हां, चलना भी एक असरदार तरीका है जो आपके पेट की चर्बी को घटा सकता है। खासतौर पर अगर सही तरीके से किया जाए।

वॉकिंग करते वक्त शरीर कई मांसपेशियों को एक्टिव करता है जिससे कैलोरीज बर्न होती है। लगातार वॉकिंग से बॉडी में कैलोरी डेफिसिट बनता है, जिससे फैट लॉस होता है। पेट के आसपास का इलाका भी कम होता है। इसके अलावा वॉकिंग तनाव के हार्मोन कॉर्टिसोल को भी कम करता है, जो पेट की चर्बी बढ़ाने में भूमिका निभाता है। चलिए बताते हैं वॉकिंग के 5 तरीके

1. ब्रिस्क वॉक 

तेज़ चाल में चलना दिल की धड़कन को बढ़ाता है और मेटाबॉलिज़्म को तेज करता है, जिससे ज्यादा फैट बर्न होता है। यह कम इंपैक्ट वाली एक्सरसाइज है, जिसे कोई भी अपनी डेली रूटीन में शामिल कर सकता है।

2. पावर वॉक

पावर वॉक, ब्रिस्क वॉक का लेवल अप है। इसमें लगभग जॉगिंग जैसी स्पीड होती है। यह ज्यादा मांसपेशियों को एक्टिवेट करता है और पेट की चर्बी कम करने में काफी असरदार होता है।

3. इंटरवल वॉकिंग

इसमें हाई-इंटेंसिटी और मीडियम इंटेंसिटी वॉकिंग को बारी-बारी से किया जाता है। जैसे कि 2 मिनट तेज चलना और फिर 1 मिनट सामान्य गति में। इससे फैट बर्न तेजी से होता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।

4. इंक्लाइन वॉक

ढलान वाली जगहों या ट्रेडमिल पर इंक्लाइन सेट करके चलना ज्यादा मेहनत करवाता है और इससे ज्यादा कैलोरीज बर्न होती हैं। यह पेट और पैरों की मांसपेशियों को टारगेट करता है।

5. रकिंग (वज़न के साथ चलना)

रकिंग का मतलब है पीठ पर बैग लेकर चलना। यह सामान्य वॉकिंग से कहीं ज्यादा मांसपेशियों को एक्टिव करता है और पेट की चर्बी घटाने में सहायक है।