Home remedies for heatstroke: गर्मियों में लू से बचने के लिए प्याज का सेवन कितना फायदेमंद है? जानें कच्चा प्याज, रस और शरबत के जरिए शरीर को ठंडा रखने के आसान और असरदार तरीके, साथ ही वायरल दावे की सच्चाई।
हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्याज वाला नुस्खा सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक वीडियो में कहा कि कच्चा प्याज जेब में रखने से लू नहीं लगती। जबकि इस बात का कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं है। यह बात सच है कि प्याज का सेवन शरीर को गर्मी से बचाता है। तो आइए जानते हैं कि प्याज का सेवन किस तरीके से करने से आप भीषण गर्मी में भी शरीर में ठंडा रख सकते हैं।
कच्चा सलाद में खाएं प्याज
गर्मियों में तेज धूप और लू के कारण बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आप देसी नुस्खे में प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार प्याज की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। आप खाने में प्याज को कच्चा खा सकते हैं। गर्मियों में सलाद में प्याज जरूर खाएं, जिससे कि शरीर का तापमान संतुलित रहेगा। यह शरीर को डिहाइड्रेशन से भी बचाने का काम करता है।
प्याज के रस का करें सेवन
अगर आपको रोज बाहर जाना पड़ता है, तो आप प्याज के रस का सेवन कर सकते हैं। प्याज के रस को निकाल कर उसमें थोड़ा शहद मिला लें और इसे पिएं। ऐसा करने से शरीर में ठंडक बनी रहेगी और लू का असर भी कम होगा।
और पढ़ें: Weight Loss in Summer: हल्की एक्सरसाइज से भी बर्न करें कैलोरी, जानें 4 तरीके
प्याज का रस तलवे में लगाएं
प्याज का रस तलवे में लगाने के बारे में भी आपने जरूर सुना होगा। पैरों के तलवे पर प्याज का रस लगाने से शरीर की गर्मी कम करने में मदद मिलती है। यह एक पारंपरिक घरेलू उपाय माना जाता है।
प्याज का शरबत
आप चाहे तो प्याज का शरबत बनाकर भी पी सकते हैं। इसके लिए आपको एक प्याज, एक से दो चम्मच शहद, एक गिलास ठंडा पानी, आधा चम्मच नींबू का रस और चुटकी भर काला नमक चाहिए होगा। प्याज को टुकड़ों में काट लें। मिक्सर जार में थोड़ा पानी मिलाकर पिएं। रस को छानकर अलग कर लें। इसमें ठंडा पानी, शहद या स्वाद अनुसार चीनी मिलाएं। काला नमक और नींबू मिलाकर ठंडा ठंडा सर्व करें। दोपहर या धूप से आने के बाद आप इसे एक बार पी सकते हैं।
और पढ़ें: Summer Skin Alert: पीक समर में स्किन को रखें सेफ, सनबर्न-टैनिंग से ऐसे करें बचाव
