- Home
- Lifestyle
- Health
- Last Minute Yoga: योगा के लिए नहीं चाहिए ज्यादा समय, बॉडी फिट रखेगा लास्ट मिनट योगा
Last Minute Yoga: योगा के लिए नहीं चाहिए ज्यादा समय, बॉडी फिट रखेगा लास्ट मिनट योगा
Last Minute Yoga tips: बालासन, पर्वतासन और भुजंगासन जैसे योग आसान स्टेप्स में जानिए। ये योग रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने, तनाव कम करने और नींद में सुधार लाने में मदद करते हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
चाइल्ड पोज योगा
चाइल्ड पोज योगा स्पाइन के स्ट्रेच के लिए बेस्ट योग माना जाता है। इसे बालासन के नाम से भी जाना जाता है।योगा मैट में घुटनों के बल बैठ जाएं। घुटनों को आपके कूल्हे की चौड़ाई के बराबर फैलाना है और पैर के ऊपर के हिस्से को फर्श पर टिकाए रखना है। अब सांस को छोड़ते हुए आपको छाती आगे झुकानी है। छाती को जांघों के बीच और माथे को फर्श पर टिकाएं। आपको अपनी हथेलियां को शरीर के आगे की तरफ रखना कर सामने की ओर फैलाएं।अब लंबी गहरी सांस लें और जब तक सही लगे तब तक इसी स्थिति में बने रहे। फिर वापस अपनी स्थिति में आना है। आप आसानी से ये योगा कुछ ही मिनटों में कर लेंगे।
सुप्त मत्स्येन्द्रासन
मैट में पीठ के बल लेट जाएं और घुटनों को मोड़कर पैरों को फर्श में रखें। एक घुटने को अपनी छाती की तरफ लाना है और हाथों से पकड़ के रखना है। अब सांस को छोड़ते हुए घुटनों को बाईं ओर ले जाएं और सिर को दाईं ओर घुमाएं। दूसरे हाथ को सीधा फैलाकर रखें। इस मुद्रा में कुछ देर रहे और फिर रिलेक्स करें।
धीरे-धीरे सुप्त मत्स्येन्द्रासन से तनाव कम होता है और शरीर में लचीलापन आता है। साथ ही पीठ दर्द से राहत मिलती है और नींद में भी सुधार होता है।
कम समय में करें भुजंगासन
रीड की हड्डी की मजबूती के साथ ही भुजंगासन करने से अस्थमा के लक्षण भी कम होते हैं। साथ ही तनाव और थकान भी दूर होती हैं। भुजंगासन करने के लिए आपको पेट के बल सीधा लेट कर पैरों के बीच में थोड़ा डिस्टेंस बनाना है। अब हाथों को छाती के पास ले जाते हुए हथेलियां की मदद से छाती को ऊपर उठाना है। गहरी सांस लें और ऊपर चेहरे को आसमान की तरफ देखें। इस मुद्रा में कुछ समय तक बन रहे।
ऊर्ध्व हस्तासन
पर्वत मुद्रा में खड़े हो जाएं और अपने दोनों हाथों को एक साथ लाकर भुजा को ऊपर उठाएं जैसे कि नमस्कार किया जाता है। भुजा को आपको सीधा रखना है और हथेलियां को एक दूसरे के सामने रखकर उंगलियों को ऊपर की ओर रखें। गर्दन आपको लंबी रखनी है और ऊपर की ओर देखना है। इस मुद्रा में कुछ देर सांस लें और छोड़ें। आपको शरीर में ऊर्जा महसूस करेंगे।हाथ धीरे-धीरे नीचे लाना है। इस योग को करने से शरीर को जहां एक और ऊर्जा मिलती है वहीं कंधे और भुजाएं भी मजबूत होते हैं। जिन लोगों को रीड की हड्डी में दर्द की समस्या है वह लोग भी यह योग कम समय में कर सकते हैं।