सार
Teleconsultation services: भारत सरकार की ई-संजीवनी टेलीकंसल्टेशन सेवा से घर बैठे डॉक्टर से परामर्श लें। मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कर OPD चुनें और फ्री में ई-प्रिस्क्रिप्शन पाएं।
GOI teleconsultation services eSanjeevani: भारत सरकार (GOI) की टेलीकंसल्टेशन सेवा लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सेवा प्रदान करती है। इसे ई-संजीवनी के नाम से भी जाना जाता है। आप ई-संजीवनी ऐप या फिर वेबसाइट की मदद से ऑनलाइन डॉक्टर से परामर्श की सुविधा ले सकते हैं। इस सुविधा को आयुष्मान भारत योजना के तहत लागू किया गया है। अगर आपको अब तक भारत सरकार की टेलीकंसल्टेशन सेवा के बारे में जानकारी नहीं है तो आप ही संजीवनी एप या फिर वेबसाइट में लॉगिन कर सकते हैं। आईए जानते हैं कैसे टेलीकंसल्टेशन सर्विस का फायदा सरकारी वेबसाइट से उठाया जा सकता है।
ई-संजीवनी ऐप से टेलीकंसल्टेशन सेवा
अगर आप ई-संजीवनी एप का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो गूगल प्ले स्टोर या एप स्टोर से ई-संजीवनी ऐप डाउनलोड करें।
- ऐप को खोले और इसमें रजिस्ट्रेशन करें। आपको रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर देना होगा। मोबाइल नंबर डालते ही आपको OTP प्राप्त होगा जो की एप खोलने में मदद करेगा।
- आप एप में अपने स्वास्थ्य के विवरण के साथ ही समस्या के बारे में बता सकते हैं। आप चाहे तो हेल्थ रिकॉर्ड भी अपलोड कर सकते हैं।
- आपको OPD सलेक्ट करने का ऑप्शन प्राप्त होगा। अपनी बीमारी के हिसाब से ओपीडी का चयन करें। अगर आपको हड्डियों की समस्या है तो आर्थोपेडिक डॉक्टर का चयन करें। अगर आम बीमारी या बीमारी समझ न आए तो जनरल फिजीशियन का चयन कर सकते हैं। चाहे तो बीमारी के बारे में सर्च करके भी ओपीडी का चयन कर सकते हैं।
- डॉक्टर से कंसल्ट करने के बाद आपको ई प्रिस्क्रिप्शन भी प्राप्त होगा जिसे डाउनलोड किया जा सकता है। घर बैठे आपको डॉक्टर से ऑनलाइन परामर्श लेने की सुविधा मिलेगी।
टेलीकंसल्टेशन सेवा का लाभ वो लोग उठा सकते हैं जिन्हें बाहर जाने में समस्या है या फिर आसपास डॉक्टर्स की कमी है। कम समय में बीमारी के बारे में पता भी चल जाता है और इलाज भी हो जाता है। आप अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट से जानकारी https://esanjeevani.mohfw.gov.in/#/ प्राप्त कर सकते हैं।