सार

Health Tips for women: 30 की उम्र के बाद महिलाओं के लिए सेहतमंद रहने के लिए जानिए कौन-कौन से फूड्स और सप्लीमेंट्स आपकी हड्डियों और इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखते हैं।

 

Nutrition for women over 30: तीस की उम्र के बाद स्वास्थ्य धीरे-धीरे कमज़ोर होने लगता है, कोई न कोई स्वास्थ्य समस्याएं हमें परेशान करने लगती हैं, खासकर महिलाओं को ज़्यादा दिक्कत होती है। ऐसे में सेहत के लिए ज़रूरी पोषक तत्व खाना बहुत ज़रूरी है। आइए, उनके बारे में थोड़ी जानकारी लेते हैं।

मल्टीविटामिन्स का सेवन

ये उन लोगों के लिए बहुत ज़रूरी है जिनका शेड्यूल बिजी होता है, और जो ठीक से खाना नहीं खा पाते। इसलिए अच्छी क्वालिटी के विटामिन बी, ज़िंक, आयरन वाले सप्लीमेंट्स लेना अच्छा रहता है।

विटामिन सी का सेवन

यह इम्यूनिटी बढ़ाने वाला विटामिन है। बहुत ज़्यादा तनाव, ठीक से नींद न लेना, प्रदूषण में रहना, इन सब में इसकी ज़रूरत होती है. विटामिन सी त्वचा और इम्यूनिटी के लिए बहुत ज़रूरी है. विटामिन सी यानी खट्टे फल।

कैल्शियम भी लेना जरूरी

हड्डियों की सेहत के लिए कैल्शियम बहुत ज़रूरी है। कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमज़ोर हो जाती हैं. खासकर महिलाओं को कैल्शियम सप्लीमेंट लेना चाहिए। आप दूध, दही, पनीर और हरी सब्ज़ियां जैसे ब्रोकली और पालक भी खा सकते हैं। कैल्शियम हड्डियों को मज़बूत बनाता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाता है।

विटामिन डी शरीर के लिए जरूरी

विटामिन डी भी शरीर के लिए बहुत ज़रूरी है। मछली (सैल्मन, मैकेरल), अंडे की ज़र्दी और धूप में समय बिताने से विटामिन डी मिलता है। विटामिन डी हड्डियों को मज़बूत बनाने के साथ-साथ इम्यूनिटी भी बढ़ाता है।

शरीर को चाहिए प्रोटीन

30 के बाद मज़बूत हड्डियां होना बहुत ज़रूरी है। हड्डियों के निर्माण और मरम्मत के लिए प्रोटीन ज़रूरी है। हड्डियों को मज़बूत बनाने और शरीर को ऊर्जा देने के लिए प्रोटीन सप्लीमेंट लें। आप बीन्स, दाल, बादाम और अंकुरित अनाज भी खा सकते हैं।

हड्डियों के लिए मैग्नीशियम

मैग्नीशियम भी हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने में मदद करता है। हड्डियों को मज़बूत बनाने के लिए आप मैग्नीशियम सप्लीमेंट ले सकते हैं, या बादाम, चिया सीड्स, अनाज और चॉकलेट भी खा सकते हैं।