DIY Skincare Remedies: संतरे, केले, नींबू, आलू, सेब और खीरे के छिलकों से पाएं साफ और ग्लोइंग स्किन। जानें कैसे ये नेचुरल घरेलू उपाय मुहांसे और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं।

स्किन टाइप चाहे कोई भी हो, स्किन में दाग धब्बे होना बेहद आम बात होती है। महंगे प्रोडक्ट्स लगाने के बजाय कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं, जिससे कि चेहरे के दाग भी कम होंगे और धीरे-धीरे पिंपल्स भी गायब होने लगेंगे। किचन में मौजूद कुछ छिलके स्किन केयर का काम करते हैं। सब्जियों औक फलों के इन छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल एसिड्स एक्ने और दाग धब्बे को खात्मा करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही छिलकों के बारे में। 

संतरे का छिलके

विटामिन C से भरपूर संतरे के छिलके स्किन केयर के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करने के साथ ही संतरे छिलके फेस कलर को साफ कर देते हैं। ऑरेंज पील को चेहरे पर लगाने के लिए सबसे पहले छिलके को कुछ दिनों तक धूप में सुखाएं। फिर छिलके को सुखाकर पाउडर बनाएं और फेस पैक में मिलाएं। आप चाहते को थोड़े दही में भी संतरे के छिलके का पाउडर मिलाकर फेस में लगा सकती हैं।

पिंपल में केले का छिलका

एंटीऑक्सीडेंट और पोटैशियम का खजाना सिर्फ केला ही नहीं होता बल्कि इसका छिलका भी होता है। चेहरे में मौजूद मुहांसों की सूजन करने के लिए छिलके के अंदर वाले हिस्से को फेस में रब करें।

 नींबू का छिलका 

नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट नींबू का छिलका भी फेस के दाग-धब्बों को कम कर ऑयली स्किन के मुहांसों को कम करता है। नींबू का छिलका निकालकर सुखा लें और इसका पाउडर बनाकर शहद या दही में मिलाकर फेस में लगाएं। आपको कुछ ही दिनों बाद पॉजिटिव इफेक्ट नजर आने लगेगा।

इस्तेमाल करें आलू का छिलका 

डार्क स्पॉट्स कम करने में आलू का छिलका मदद करता है। अक्सर घरों में ये छिलका फेंक दिया जाता है। स्किन टोन को इवन करने के लिए छिलके को हल्के से चेहरे पर रगड़ें। आपको तुरंत मुहांसों भरे चेहरे में ठंडक मिलेगी। 

और पढ़ें: Summer Skincare Tips: गर्मियों में आंखों के नीचे सूजन और काले घेरे को करना है खत्म? अपनाएं ये स्मार्ट समर हैक्स

सेब का छिलका

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर सेब का छिलका गुणों का खजाना है।स्किन को टाइट और ग्लोइंग बनाने के साथ सेब का छिलका पिंपल्स को भी कम करने में मदद करता है। आप चाहे तो छिलकों को मिक्सर ग्राइंडर में पीसकर फेस पैक में मिलाकर लगा सकती हैं।

खीरे का छिलका 

पिंपल्स की रेडनेस को कम करने के लिए आप खीरे के छिलके का इस्तेमाल करें। खीरे के छिलके को निकालने के बाद सीधे चेहरे पर लगाएं। आप चाहे तो खीरे के छिलके को पीसकर फेस पैक में भी मिला सकती हैं।

और पढ़ें: आजकल हट्टे-कट्टे लोगों को भी हो रहा कैंसर, ये 7 चीजें बचा सकती हैं जान!