MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • आजकल हट्टे-कट्टे लोगों को भी हो रहा कैंसर, ये 7 चीजें बचा सकती हैं जान!

आजकल हट्टे-कट्टे लोगों को भी हो रहा कैंसर, ये 7 चीजें बचा सकती हैं जान!

कैंसर का खतरा कम करने में हमारी डाइट का बहुत बड़ा रोल होता है। कुछ फूड्स में एंटीऑक्सीडेंट, फाइटोकेमिकल्स, फाइबर और हेल्दी फैट भरपूर होते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन-कौन से हैं।

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Apr 01 2026, 05:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
कैंसर का खतरा कम करने वाले फूड्स
Image Credit : Getty

कैंसर का खतरा कम करने वाले फूड्स

कैंसर का खतरा कम करने में हमारी डाइट का बड़ा हाथ होता है। कुछ फूड्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, फाइटोकेमिकल्स, फाइबर और हेल्दी फैट सेल्स को डैमेज से बचाते हैं। ये शरीर में सूजन कम करते हैं और इम्यूनिटी को भी बढ़ाते हैं। यहां कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बताया गया है, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप कैंसर का जोखिम कम कर सकते हैं।

29
लहसुन
Image Credit : Getty

लहसुन

लहसुन में एलिसिन नाम का एक तत्व होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। स्टडीज बताती हैं कि लहसुन का नियमित सेवन सूजन को कम करता है। इससे पेट, आंत और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम हो सकता है।

Related Articles

Related image1
कैंसर इलाज में बड़ा ब्रेकथ्रू! अब माइक्रोब्स करेंगे कैंसर पर हमला, वैज्ञानिकों ने बनाया खास DNA सर्किट
Related image2
Bank of Baroda: महिलाओं के लिए खास 'सफायर अकाउंट', 10 लाख का कैंसर कवर-एयरपोर्ट लाउंज फ्री
39
स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी
Image Credit : stockPhoto

स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी

स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी और ब्लैकबेरी में एंथोसायनिन और एलाजिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये सेल्स को DNA डैमेज से बचाते हैं और कैंसर सेल्स को फैलने से रोकते हैं। रिसर्च से पता चलता है कि बेरीज खाने से एसोफेगस (भोजन नली), आंत और ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम हो सकता है।

49
टमाटर
Image Credit : gemin AI

टमाटर

टमाटर लाइकोपीन का एक बेहतरीन सोर्स है। यह एंटीऑक्सीडेंट न सिर्फ टमाटर को उसका लाल रंग देता है, बल्कि प्रोस्टेट, फेफड़े और पेट के कैंसर का खतरा भी कम करता है। टमाटर को पकाकर खाने से शरीर लाइकोपीन को बेहतर तरीके से सोख पाता है।

59
ब्रोकली
Image Credit : Getty

ब्रोकली

ब्रोकली में सल्फोराफेन नाम का तत्व भरपूर मात्रा में होता है। यह कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोकता है। स्टडीज के मुताबिक, सल्फोराफेन ब्रेस्ट, प्रोस्टेट और आंत के कैंसर का खतरा कम करने में मदद करता है। ब्रोकली का हाई फाइबर कंटेंट आंतों को स्वस्थ रखकर कोलन कैंसर का जोखिम घटाता है।

69
हरी पत्तेदार सब्जियां
Image Credit : Social Media

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों में फोलेट, कैरोटीनॉयड और फाइबर भरपूर होता है। ये तत्व DNA को डैमेज से बचाते हैं और ट्यूमर की ग्रोथ को धीमा करने में मदद करते हैं। ये सब्जियां ब्रेस्ट, स्किन और पेट के कैंसर का खतरा कम करने में खासतौर पर असरदार मानी जाती हैं।

79
बादाम
Image Credit : Getty

बादाम

अखरोट, बादाम और दूसरे नट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, सेलेनियम और पॉलीफेनॉल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। नट्स खाने से आंत, ब्रेस्ट और पैंक्रियाटिक कैंसर का खतरा कम करने में मदद मिलती है।

89
ग्रीन टी
Image Credit : Getty

ग्रीन टी

ग्रीन टी में कैटेचिन नाम का एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह सेल्स को डैमेज होने से बचाता है और कैंसर सेल्स की ग्रोथ को धीमा करता है। स्टडीज बताती हैं कि नियमित रूप से ग्रीन टी पीने से ब्रेस्ट, लिवर और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम होता है।

99
हल्दी
Image Credit : Instagram

हल्दी

हल्दी में करक्यूमिन नाम का एक एक्टिव कंपाउंड होता है, जिसमें पावरफुल एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह कैंसर सेल्स की ग्रोथ को धीमा करता है और ट्यूमर बनने से रोकने में मदद करता है। स्टडीज के अनुसार, करक्यूमिन ब्रेस्ट, प्रोस्टेट, फेफड़े और आंत के कैंसर के खिलाफ विशेष रूप से प्रभावी है।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।
स्वास्थ्य समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Autism Care Tips: बिना क्लिनिक जाए घर पर करें ये 4 थेरेपी, ऑटिज्म मैनेजमेंट होगा आसान
Recommended image2
Summer Skincare Tips: गर्मियों में आंखों के नीचे सूजन और काले घेरे को करना है खत्म? अपनाएं ये स्मार्ट समर हैक्स
Recommended image3
Summer Weight Loss Drinks: पेट की चर्बी घटाने के साथ शरीर को ठंडक देंगे 5 समर ड्रिंक्स, बन जाएंगे स्लिम
Recommended image4
Duck Walk Benefits: मलाइका अरोड़ी सी डक बॉडी करेगी बैलेंस,जाने 4 जबरदस्त फायदे
Recommended image5
1 पिलो कितने टाइम में बदल देना चाहिए? तकिया कवर कितना यूज करें?
Related Stories
Recommended image1
कैंसर इलाज में बड़ा ब्रेकथ्रू! अब माइक्रोब्स करेंगे कैंसर पर हमला, वैज्ञानिकों ने बनाया खास DNA सर्किट
Recommended image2
Bank of Baroda: महिलाओं के लिए खास 'सफायर अकाउंट', 10 लाख का कैंसर कवर-एयरपोर्ट लाउंज फ्री
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved