MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • सोशल मीडिया पर गोंद कतीरा क्यों हो रहा इतना वायरल, जानिए सेहत के लिए कितना है फायदेमंद

सोशल मीडिया पर गोंद कतीरा क्यों हो रहा इतना वायरल, जानिए सेहत के लिए कितना है फायदेमंद

Benefits of Gond Katira: गोंद कतीरा, गर्मी में शरीर को ठंडा रखने, हीट स्ट्रोक से बचाने, ऊर्जा बढ़ाने और पाचन में मदद करता है। ये सदियों से इस्तेमाल हो रहा है और अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

2 Min read
Bimla Kumari
Published : May 22 2025, 06:10 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Image Credit : pinterest

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चीज वायरल हो रही है वो है गोंद कतीरा। इसे ट्रागैकैंथ गम भी कहते हैं, ये एक अजीब सा दिखने वाला रेसिन है, जिसका इस्तेमाल लोग अब करने लगे हैं। जबकि सच्चाई ये है कि ये सालों से हमारी डाइट का हिस्सा रहा है। लेकिन अब ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं गर्मी के मौसम में गोंद कतीरा खाने के क्या फायदे हैं।

26
Image Credit : pinterest

शरीर को ठंडा रखता है

गोन कतीरा हमारे शरीर को प्राकृतिक तरीके से ठंडा रखने में मदद करता है। पानी में भिगोने के बाद ये फूल जाता है और शरीर के अंदर के तापमान को कम करने में मदद करता है। राजस्थान या दिल्ली जैसी बहुत गर्म जगहों पर रहने वालों के लिए ये एक बेहतरीन सुरक्षा कवच है।

Related Articles

लंबे समय तक बैठने से इस जानलेवा बीमारी का रहता है खतरा, डॉक्टर ने चेताया
लंबे समय तक बैठने से इस जानलेवा बीमारी का रहता है खतरा, डॉक्टर ने चेताया
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच किसे लगवाना चाहिए बूूस्टर डोज?
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच किसे लगवाना चाहिए बूूस्टर डोज?
36
Image Credit : pinterest

हीट स्ट्रोक से बचाता है

गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक शरीर को तोड़ देते हैं। गोंद कतीरा शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। नमी को लॉक करके ये शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

46
Image Credit : pinterest

ऊर्जा बढ़ाता है

बूस्टर या मीठे स्पोर्ट्स ड्रिंक्स के विपरीत, गोंद कतीरा गर्मी पैदा किए बिना शरीर को पुनर्जीवित करता है। कई पारंपरिक व्यंजनों में इसे दूध या ठंडाई के साथ मिलाकर सेवन किया जाता है। इससे धूप में काम करने में मदद मिलती है, शरीर में ऊर्जा बढ़ती रहती है।

56
Image Credit : pinterest

पाचन में मदद करता है

गर्मी अक्सर हमारे पाचन को खराब कर देती है। गोंद कतीरा प्राकृतिक घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है, जो मल त्याग को नियंत्रित करने और कब्ज को कम करने में मदद करता है। गर्मी के मौसम में कई लोग इस समस्या से पीड़ित होते हैं।

66
Image Credit : pinterest

इसका उपयोग कैसे करें

  1. 1-2 चम्मच रात भर पानी में भिगो दें।
  2. सुबह तक यह जेली की तरह फूल जाएगा। इसे धीरे से धो लें।
  3. अब आप इसे गुलाब के शर्बत, नींबू पानी, दूध या दही से बने पेय में मिलाकर पी सकते हैं।

About the Author

BK
Bimla Kumari
बिमला कुमारी। मीडिया में 7 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर काम कर रही हैं। पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री। लाइफ-स्टाइल, एजुकेशन, धर्म-कर्म के अलावा, राजनीतिक और क्राइम के मुद्दों पर लिखने का अनुभव है। पूर्व में प्रभात खबर के डिजिटल विंग में ये काम कर चुकी हैं।
स्वास्थ्य समाचार
 
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved