MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • दाल-भात से बिरयानी तक, ये 7 फेमस इंडियन डिशेज असल में विदेशी हैं

दाल-भात से बिरयानी तक, ये 7 फेमस इंडियन डिशेज असल में विदेशी हैं

7 Indian dishes that are not Indian: दाल-भात, समोसा, बिरयानी समेत 7 ऐसे इंडियन डिश है जो कहलाते भारतीय हैं, लेकिन ओरिजिन यानी पैदाइश कहीं और की है। आइए बताते हैं उनके नाम और कहां से इंडिया में आया।

2 Min read
Nitu Kumari
Published : Jun 01 2025, 03:26 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
Image Credit : freepik

बिरयानी – फारसी स्वाद की देन

बिरयानी को भारत में जितना प्यार मिला, उतना शायद ही किसी डिश को मिला हो। लेकिन इसका जन्म फारस (ईरान) में हुआ था और यह मुगलों के जरिए भारत आई थी। समय के साथ इसने हर राज्य में अपनी खास पहचान बना ली।

27
Asianet Image
Image Credit : freepik

चिकन टिक्का मसाला – स्कॉटलैंड की रचना

नाम सुनते ही भारतीयता की खुशबू आती है, लेकिन यह डिश ग्लासगो (स्कॉटलैंड) के एक रेस्टोरेंट में 1971 में बनाई गई थी। वहां एक शेफ ने सूखा चिकन टिक्का स्वादिष्ट बनाने के लिए ग्रेवी जोड़ दी  और यहीं से इसकी शुरुआत हुई।

Related Articles

ईद की दावत में पकाएं 5 बिरयानी, हर प्लेट में मिलेगा शाही स्वाद
ईद की दावत में पकाएं 5 बिरयानी, हर प्लेट में मिलेगा शाही स्वाद
Onion samosa recipe: जानें कैसे बनाएं घर पर कुरकुरा+टेस्टी समोसा चाय के साथ
Onion samosa recipe: जानें कैसे बनाएं घर पर कुरकुरा+टेस्टी समोसा चाय के साथ
37
Asianet Image
Image Credit : freepik

दाल-भात – नेपाल की खास थाली

दाल भात हर भारतीय थाली का अहम हिस्सा है। बिहार और पूर्वोत्तर भारत में तो एक वक्त का खाना यही है। लेकिन दाल भात भारत का नहीं हैं। इसका मूल नेपाल है। वहां यह एक परंपरागत और दैनिक भोजन है।

47
Asianet Image
Image Credit : freepik

गुलाब जामुन – भूमध्यसागरीय मिठास

गुलाब जामुन भारत की हर शादी और त्योहार का हिस्सा है। लेकिन यह मिठाई असल में मेडिटेरेनियन रीजन (भूमध्यसागर क्षेत्र) से भारत आई थी। यह 'लुक्मत अल-कादी' नाम की एक डिश से प्रेरित है।

57
Asianet Image
Image Credit : freepik

जलेबी – फारसी मिठाई 

जलेबी जितनी भारतीय लगती है, उतनी ही इसकी कहानी विदेशी है। इसका जन्म मध्य एशिया और फारस में हुआ और इसका नाम था 'Zulabiya'। भारत आकर इसका स्वाद और रूप दोनों बदल गए।

67
Asianet Image
Image Credit : freepik

नान – ईरान से आया

आज के तंदूरी नान की कहानी भी दिलचस्प है। यह ब्रेड ईरान और मध्य एशिया में बनती थी और भारत में मुगलों के साथ आई। आज यह हर रेस्टोरेंट का सुपरहिट आइटम है।

77
Asianet Image
Image Credit : freepik

समोसा की कहानी

भारतीय चाय का साथी 'समोसा' असल में मध्य पूर्व (Middle East) से आया है। यह "संबुसक" नाम से जाना जाता था और भारत में आकर आलू की भरावन और मसालों के साथ नई पहचान मिली।

Nitu Kumari
About the Author
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। Read More...
खाना समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved