Ice Cream Storage Mistakes: बार-बार फ्रिज से आइसक्रीम निकालने से बचें। दोबारा रखने पर उसमें बर्फ के टुकड़े बन जाते हैं।

Ice Cream Storage Mistakes: आइसक्रीम किसे पसंद नहीं होती! कई रंगों और स्वादों में मिलने वाली आइसक्रीम घर लाकर खाने के बाद बची हुई आइसक्रीम हम फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन बाद में निकालने पर क्या होता है? आइसक्रीम पिघल जाती है और उसका असली स्वाद बिगड़ जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम उसे सही तरीके से स्टोर नहीं करते। आइए जानते हैं फ्रिज में आइसक्रीम रखते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1.बार-बार न निकालें

बार-बार फ्रिज से आइसक्रीम निकालने से बचें। दोबारा रखने पर उसमें बर्फ के टुकड़े बन जाते हैं, जिससे उसका स्वाद खराब हो जाता है। इसलिए, फ्रिज से आइसक्रीम निकालते समय जितनी जरूरत हो उतनी ही निकालें और उसे तुरंत वापस फ्रीजर में रख दें। आइसक्रीम के ऊपरी परत को प्लास्टिक या फिर बटर पेपर से जरूर ढके और फिर ढक्कन लगाएं।

2.सही जगह रखें

आइसक्रीम को फ्रीजर में कहीं भी रख देने से काम नहीं चलेगा। सही जगह न रखने पर आइसक्रीम खराब हो सकती है। इसे फ्रीजर के दरवाजे पर कभी न रखें क्योंकि वहां का तापमान बदलता रहता है। इसलिए, आइसक्रीम को हमेशा फ्रीजर के अंदर ही रखें।

3.ढककर रखें

बिना ढके या ठीक से बंद न करने पर आइसक्रीम में हवा लग सकती है, जिससे वह खराब हो सकती है। इसलिए, इसे हमेशा अच्छी तरह से ढककर रखें।

4. चम्मच का ध्यान रखें

गर्म या गीले चम्मच से आइसक्रीम ना निकालें। इससे आइसक्रीम खराब हो सकती है। इसलिए हमेशा सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें। हार्ड आइसक्रीम को निकालने के लिए गर्म पानी में चम्मच डुबोएं और फिर इससे आइसक्रीम निकालें।

5. दोबारा फ्रिज न करें

अगर आइसक्रीम पूरी तरह से पिघल गई है, तो उसे दोबारा जमाने के लिए फ्रिज में न रखें। इससे उसका स्वाद और बनावट बदल जाती है। खराब हुई आइसक्रीम खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। आप घर पर हेल्दी आइसक्रीम बनाती है तो उसे एक बार में ही खत्म कर दें फैमिली संग मिलकर।