MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • इस तरह पीते ही जहर बन जाता है पौष्टिक दूध, फायदे की जगह शरीर को पहुंचाने लगता है नुकसान

इस तरह पीते ही जहर बन जाता है पौष्टिक दूध, फायदे की जगह शरीर को पहुंचाने लगता है नुकसान

फूड डेस्क: दूध को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों को भी दूध पीने को कहा जाता है। ऐसा इसलिए कि इसमें कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद हैं। दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती है क्यूंकि इसमें काफी मात्रा में कैल्शियम होता है। हालांकि, आपने कई लोगों के मुंह से ये बात सुनी होगी कि उन्हें दूध सूट नहीं करता। दूध पीने पर उन्हें गैस की समस्या होने लगती है। उनका पेट फूलने लगता है। दरअसल, ये सारी समस्या गलत तरीके से दूध पीने के कारण होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे सुझाव देंगे, जिसके हिसाब से अगर दूध पिया जाए, तो कोई भी समस्या नहीं होगी। साथ ही आप इसकी पौष्टिकता का फायदा उठा पाएंगे। 
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 29 2020, 01:56 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

पुराने समय में गाय और भैंस के दूध को लोग अपने सामने ही ग्वाले से खरीदकर ले आते थे। उस दूध की क्वालिटी काफी अच्छी हुआ करती थी। आज के समय में लोग ग्वाले को घर पर दूध पहुंचाने के लिए कह देते हैं।  

28
Asianet Image

अब तो पैकेट में भी दूध आने लगे हैं। साथ ही बॉटल्स में भी इसकी मैन्युफैक्चरिंग होने लगी है। ये दूध लो फैट से फुल क्रीम तक के वेरिएंट में आते हैं। जिसकी जैसी सुविधा है वो वैसे दूध का पैकेट ले जाते हैं।  

38
Asianet Image

हालांकि, कई लोगों को दूध पीने से कब्ज की समस्या हो जाती है। उनका पेट फूलने लगता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे सजेशन देने जा रहे हैं, जिसके बाद आपको दूध पीने के कभी कोई समस्या नहीं होगी।  
 

48
Asianet Image

इंसान को कच्चा दूध नहीं पीना चाहिए। कच्चा दूध पीना जहर की तरह होता है। दूध को हमेशा  अच्छे से उबालना चाहिए। इससे दूध के बुरे तत्व खत्म हो जाते हैं। दूध में उबाल आने के बाद उसे कम आंच पर थोड़ी देर पकाना चाहिए।  

58
Asianet Image

अगर दूध पीने से आपको गैस की समस्या हो जाती है, तो भूल से भी गर्म दूध ना पिएं। गर्म दूध पीने से पेट में गैस बनने लगती है। अगर आपको ऐसी समस्या है, तो दूध को उबालने के बाद इसे ठंडा कर लें और फिर पिएं। 

68
Asianet Image

अगर आपको दूध को पचाने में समस्या आ रही है तो आपको एक ट्रिक बता रहे हैं। जब भी दूध पिएं इसमें एक चम्मच हल्दी डाल दें। हल्दी डालने पर ना सिर्फ आपकी इम्युनिटी बढ़ेगी, साथ ही इससे दूध जल्दी पच जाता है। 
 

78
Asianet Image

दूध पीने से पहले उसे उबालें। इस दौरान उसमें थोड़ा सा अदरक कद्दूकस कर डाल दें। इससे दूध जल्दी पच जाता है। साथ ही इसे पीने से आपको कफ की समस्या भी नहीं होगी। विंटर्स में दूध पीने का ये सबसे सही तरीका है। 
 

88
Asianet Image

अगर इन तरीकों के बाद भी दूध पीने से आपको समस्या हो रही है, तो फिर अब हम आपको रामबाण तरीका बताने जा रहे हैं। दूध में जरा सा अदरक, लौंग, इलायची और केसर डाल कर पिएं। इससे गैस बिलकुल नहीं बनती। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories