- Home
- Lifestyle
- Food
- Glass Jar for Kitchen: किचन को बनाएं स्मार्ट, इन स्टाइलिश ग्लास जार से करें स्टोरेज
Glass Jar for Kitchen: किचन को बनाएं स्मार्ट, इन स्टाइलिश ग्लास जार से करें स्टोरेज
Best Glass Jars for Kitchen: किचन में आप वही स्टील या फिर एल्युमिनियम के डब्बों का इस्तेमाल करते हैं? तो आपके किचन को अपग्रेड करने का समय आ गया, क्योंकि यहां हम आपके लिए लेकर आए कुछ बढ़िया ग्लास जार स्टोरेज आइडिया...

ग्लास जार स्टोरेज डिजाइन
ग्लास जार स्टोरेज बॉक्स आपके किचन को मॉडर्न और लग्जरी लुक दे सकते हैं। ये बजट फ्रेंडली भी होते हैं। सबसे खास बात की ग्लास जार में आप कोई भी चीज रखें, जो आसानी से आपको दिख जाएगी कि किस कंटेनर में कौन सी चीज रखी है। आप इस तरह के छोटे से बड़े साइज के ग्लास जार खरीद सकते हैं, इसमें अपने रेगुलर मसाले, दाल चावल, चीनी आदि चीजें रखें।
और पढ़ें- एक साथ रखने पर भी नहीं मिलेंगी दालें ! 50% डिस्काउंट के साथ खरीदें ये शानदार प्रोडक्ट
मसाला ग्लास जार
छोटे-छोटे ग्लास जार में मसाले रखने से किचन साफ और ऑर्गेनाइज दिखता है। आपको हजार रुपए के अंदर इस तरीके का वुडन का स्टोरेज मिल जाएगा, जिसमें छोटे-छोटे ग्लास जार दिए गए हैं। इसमें आप नमक, मिर्च, गरम मसाला जैसे अपने सभी मसाले स्टोर कर सकते हैं।
हनी ग्लास जार स्टोरेज कंटेनर
शहद, घी या फिर तेल को रखने के लिए अगर आप मॉडर्न डिजाइन के ग्लास जार की तलाश में है, तो इस तरीके से वुडन बेस वाला ग्लास जार खरीद सकते हैं। जिसमें ऊपर भी वुडन का ही ढक्कन दिया गया। इसके साथ वुडन की एक स्पून दी गई है जिससे शहद आसानी से निकल सकता है। आप इन बॉक्स में तेल और घी भी रख सकते हैं।
स्टील+ग्लास जार ऑप्शन
मॉडर्न किचन में स्टील और ग्लास जार वाले कंटेनर बॉक्स बहुत ही क्लासी लगेंगे। जिसमें स्टील के बॉक्स के बीच में एक छोटे से स्पेस में ग्लास लगाया गया है, जिसे आसानी से अंदर रखी चीज दिख भी रही है और ये स्टील के डब्बे ड्यूरेबल भी होते है।
मेटल लिड ग्लास जार
ग्लास जार में मेटल लिड वाला पैटर्न आप चुन सकते हैं। जिसमें ट्रांसपेरेंट ग्लास जार के ऊपर गोल्डन कलर का ढक्कन दिया गया है। इस तरीके का जार आप नमक, पास्ता, कुकीज या चॉकलेट्स आदि चीज रखने के लिए कर हैं।
ग्लास वाली मसालेदानी
अगर आप वही स्टील या एल्युमिनियम के मसाले दानी का इस्तेमाल करते हैं, तो इसे अपग्रेड करके आप वुडन बेस वाली ग्लास टॉप मसाला दानी खरीद सकते हैं। जिसे बहुत ही बेहतर तरीके से ऑर्गेनाइज किया गया है, इसमें ढेर सारे कंपार्टमेंट है। जिसमें आप मसाले रख सकते हैं। इसमें मसाले देखने के लिए ग्लास का कवर ऊपर दिया गया है।