- Home
- Entertainment
- Vijay Deverakonda को बेटर हाफ कहने वाली कौन थी? शादी से पहले देखें 'Ex-GF' वर्जिनी संग 6 PHOTO
Vijay Deverakonda को बेटर हाफ कहने वाली कौन थी? शादी से पहले देखें 'Ex-GF' वर्जिनी संग 6 PHOTO
साउथ सिनेमा के पॉपुलर स्टार विजय देवरकोंडा ने हाल ही में लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना के साथ अपनी शादी की आधिकारिक पुष्टि की है। क्या आप जानते हैं कि रश्मिका से पहले विजय किसी और को डेट कर रहे थे। जानिए उनके इस रिश्ते और Ex-GF के बारे में.…

रश्मिका मंदाना से पहले किसे डेट कर रहे थे विजय देवरकोंडा?
रिपोर्ट्स की मानें तो करियर के शुरुआती दौर में विजय देवरकोंडा वर्जिनी नाम की मॉडल को डेट कर रहे थे। 2018 में विजय और वर्जिनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिनसे दोनों की नजदीकियों की अटकलें लगी थीं।
कौन हैं विजय देवरकोंडा की कथित एक्स- गर्लफ्रेंड वर्जिनी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्जिनी बेल्जियम बेस्ड मॉडल हैं। वे अचानक चर्चा में तब आईं जब उनका नाम विजय देवरकोंडा के साथ जुड़ा। उनकी शुरुआती जिंदगी और करियर के बारे में ज्यादा जानकारी पब्लिकली उपलब्ध नहीं है।
यह भी पढ़ें : Vijay Deverakonda Vs Rashmika Mandanna: कौन कितना पढ़ा-लिखा? एक के पास हैं 3 डिग्री
विजय देवरकोंडा की फिल्म में काम कर चुकीं उनकी Ex वर्जिनी!
कुछ खबरों में दावा किया जाता है कि वर्जिनी विजय और उनके परिवार के काफी करीब थीं। उनकी कुछ वायरल तस्वीरों से इस बात के सबूत मिले थे, जिनमें वे विजय और उनकी मां के साथ दिखी थीं। कुछ तस्वीरों में विजय को वर्जिनी और उनकी मां के साथ देखा गया था। विजय के 25वें जन्मदिन की पार्टी में भी वे नज़र आई थीं। बताया यहां तक जाता है कि उन्होंने विजय की तेलुगु फिल्म ‘पेल्ली चूपुलु’ में छोटा सा कैमियो भी किया था। फिलहाल वर्जिनी मीडिया की चकाचौंध से दूर निजी जिंदगी जी रही हैं।
कब शुरू हुआ था विजय देवरकोंडा-वर्जिनी का अफेयर?
कहा जाता है कि विजय और वर्जिनी की मुलाकात 2016 के आसपास फिल्म 'पेल्ली चूपुलु' के दौरान हुई। पहले दोस्ती हुई और फिर रिश्ता गहरा होता गया। फिल्म की सक्सेस के बाद विजय की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ी। उसी दौरान दोनों की कई तस्वीरें सामने आईं। शुरुआत में फैंस ने इन्हें फर्जी माना, लेकिन बाद में लगातार तस्वीरें सामने आने से लोगों को यकीन हो गया कि दोनों सीरियस रिलेशनशिप में हैं। कथिततौर पर उस वक्त वर्जिनी ने सोशल मीडिया पर विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपनी जिंदगी का खास इंसान बताया था। एक फोटो में दोनों के हाथ दिखाई दिए थे, जिसके साथ उन्होंने विजय को अपना "बेटर हाफ" कहा था। हालांकि इन बातों की आधिकारिक पुष्टि कभी नहीं हुई।
यह भी पढ़ें : The Wedding of VIROSH Inside Photos: पूल पार्टी के साथ शुरू हुईं विजय-रश्मिका की शादी की रस्में
विजय देवरकोंडा और वर्जिनी का रिश्ता क्यों टूटा?
विजय देवरकोंडा और वर्जिनी के अलग होने को लेकर स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 2017-2018 के आसपास दोनों ने रास्ते अलग कर लिए। इसी समय विजय का नाम रश्मिका मंदाना के साथ जुड़ने लगा था। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर हुई थी, जो 2018 में रिलीज हुई। इसके बाद ‘डियर कॉमरेड’ में साथ काम करने के बाद डेटिंग की खबरें और तेज हो गईं।
विजय देवरकोंडा कर चुके ब्रेकअप का इशारा
विजय देवरकोंडा आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर बात नहीं करते। लेकिन 2024 में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में बताया था कि वे पहले प्यार में रह चुके हैं और ब्रेकअप का अनुभव भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे एक समय में एक ही शख्स से प्यार करने में यकीन रखते हैं और महिलाओं के प्रति सम्मान को सबसे ऊपर मानते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।