- Home
- Entertainment
- VIROSH Wedding: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा में कौन है बड़ा, दूल्हा-दुल्हन के एज में कितना गैप?
VIROSH Wedding: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा में कौन है बड़ा, दूल्हा-दुल्हन के एज में कितना गैप?
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध रहे हैं। कपल की शादी 26 फरवरी को होगी। दोनों ही वेडिंग सेरेमनी शुरू हो चुकी है। शादी उदयपुर की एक ग्रैंड होटल में हो रही है। इसी बीच आपको बताते हैं कि दोनों की उम्र में कितना अंतर है और कौन बड़ा है।

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। बीती शाम पूल पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें दूल्हे ने अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की।
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की कितनी है उम्र
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा शादी कर रहे हैं। इससे पहले आपको बताते हैं कि दोनों की उम्र कितनी है। बता दें कि रश्मिका 29 साल की हैं। वहीं, विजय 36 साल के हैं।
ये भी पढ़ें... रश्मिका मंदाना के होने वाले ससुराल में कौन-कौन, क्या करते हैं सास-ससुर और देवर?
विजय-रश्मिका की उम्र में कितना अंतर
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की उम्र में करीब 7 साल का अंतर है। बता दें कि विजय, रश्मिका से उम्र में 7 साल बड़े हैं। हालांकि, उम्र में इतना फासला होने के बाद भी कपल के बीच बेहतरीन बॉन्डिंग है।
रश्मिका-विजय की लव स्टोरी
रश्मिका और विजय की लव स्टोरी फिल्म डियल कामरेड और गीता गोविंदम से शुरू हुई थी। फिल्म में साथ काम करने के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और फिर प्यार हो गया। हालांकि, दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को छुपाकर रखा।
रश्मिका-विजय का वेडिंग रिसेप्शन
बताया जा रहा है कि रश्मिका और विजय की शादी के फंक्शन 3 दिन चलेंगे। 26 फरवरी को दोनों सात फेरे लेंगे। इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद की होटल ताज कृष्णा में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें... विजय देवरकोंडा का लग्जीरियस बंगला, 7 PHOTO में देखें टेरिस गार्डन से लिविंग रूम तक
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।