- Home
- Entertainment
- 7 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला वो डायरेक्टर, जिसने बीते 13 साल में नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म!
7 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला वो डायरेक्टर, जिसने बीते 13 साल में नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म!
फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली 63 साल के हो गए हैं। भंसाली फिल्मों में डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रीनराइटर, एडिटर, म्यूजिक कंपोजर के तौर पर काम करते हैं। बतौर डायरेक्टर 30 से वे इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और बीते 13 साल में उन्होंने एक भी फ्लॉप नहीं दी।

सलमान खान के साथ थीं संजय लीला भंसाली की पहली दो फ़िल्में
डायरेक्टर के तौर पर संजय लीला भंसाली की पहली फिल्म 'खामोशी : द म्यूजिकल' 1996 में रिलीज हुई थी, जिसमें सलमान खान और मनीषा कोइराला लीड रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। लेकिन भंसाली ने अगला दांव भी सलमान पर ही लगाया और 'हम दिल दे चुके सनम' लेकर आए, जिसमें हीरोइन ऐश्वर्या राय थीं। यह फिल्म हिट रही थी।
भंसाली के 30 साल के करियर में सिर्फ तीन फ़िल्में हुईं फ्लॉप
डायरेक्टर के तौर पर संजय लीला भंसाली के 30 साल के करियर में 10 में से सिर्फ 3 फ़िल्में फ्लॉप हुईं। इनमें 'खामोशी : द म्यूजिकल' के अलावा 2007 में आई रणबीर कपूर स्टारर 'सांवरिया' और 2010 में आई ऋतिक रोशन स्टारर 'गुजारिश' शामिल हैं।
7 नेशनल अवॉर्ड जीत चुके संजय लीला भंसाली
संजय लीला भंसाली अलग-अलग कैटेगरी में 7 नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुके हैं। 2002 में उनकी शाहरुख़ खान स्टारर 'देवदास' को बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोविडिंग व्होलसम एंटरटेनमेंट, 2005 में उनकी 'ब्लैक' को बेस्ट फीचर फिल्म इन हिंदी, 2014 में उनकी 'मैरी कॉम' को बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोविडिंग व्होलसम एंटरटेनमेंट, 2025 में 'बाजीराव मस्तानी' के लिए उन्हें बेस्ट डायरेक्टर, 2018 में 'पद्मावत' के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर, 2021 में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट एडिटिंग का नेशनल अवॉर्ड मिला। इनमें से 'मैरी कॉम' के वे प्रोड्यूसर थे, बाकी सभी फिल्मों का डायरेक्शन उन्होंने ही किया था।
संजय लीला भंसाली की बीते 13 साल में हर फिल्म हिट
बीते 13 साल का रिकॉर्ड देखें तो डायरेक्टर के तौर पर संजय लीला भंसाली की एक भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई है। इनमें रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण स्टारर 'गोलियों की रासलीला : राम-लीला' (हिट), रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण स्टारर 'बाजीराव मस्तानी' (सुपरहिट), दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह स्टारर 'पद्मावत' (ब्लॉकबस्टर) और आलिया भट्ट स्टारर 'गंगूबाई काठियावाड़ी ' (हिट) शामिल हैं। 2013 से 2022 के बीच रिलीज हुईं इन फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन क्रमशः 116.33 करोड़ रुपए, 184.2 करोड़ रुपए, 302.15 करोड़ रुपए और 129.10 करोड़ रुपए रहा।
संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फ़िल्में
फिलहाल संजय लीला भंसाली डायरेक्टर के तौर पर अपनी अगली फिल्म 'लव एंड वॉर' पर काम कर रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में होंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो यह भंसाली के करियर की सबसे महंगी फिल्म होने वाली है। इसका बजट 300 करोड़ रुपए से ज्यादा बताया जा रहा है। फिल्म की संभावित रिलीज डेट 14 अगस्त 2026 है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।