कौन हैं पंचायत 4 के नए सांसद उर्फ स्वानंद किरकिरे ? जानें पूरी डीटेल
स्वानंद किरकिरे, गायक, गीतकार और अभिनेता, 'पंचायत' में अपनी भूमिका से चर्चा में हैं। 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी फिल्मों और 'बावरा मन' जैसे गीतों से पहचाने जाने वाले किरकिरे का सफर इंदौर से मुंबई तक का है।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
स्वानंद किरकिरे का जन्म 29 अप्रैल 1972 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। उनके पेरेंट्स दोनों ही सिंगर थे। ऐसे में बचपन से ही वो गाना गाते थे, लेकिन इसके साथ-साथ उन्हें एक्टिंग का भी शौक था।
ऐसे में उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया और फिर फिर पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई की ओर रुख किया। मुंबई पहुंचकर उन्होंने सिंगर और राइटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआती की।
इसी के साथ-साथ स्वानंद किरकिरे कई फिल्मों में छोटो-छोटे किरदार में नजर आए। वहीं उन्हें असली पहचान फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' से मिली। इसके बाद वो 'कला' और 'रात अकेली थी' मे भी नजर आए।
स्वानंद किरकिरे एक्टर के साथ-साथ सिंगर, सॉन्ग राइटर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर भी हैं। स्वानंद किरकिरे ने 'बावरा मन', 'पियू बोले' और 'बहती हवा का सा था वो' जैसे कई हिट सॉन्ग लिखे हैं। वहीं उन्होंने 'ओ री चिरैया' और 'खोया खोया चांद' जैसे पॉपुलर सॉन्ग्स गाए हैं।
वहीं स्वानंद किरकिरे 'बंदे में था दम, वंदे मातृम' और 'बहती हवा का सा था वो' गाने लिखने के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुका है। अब स्वानंद किरकिरे 'पंचायत' से तहलका मचा रहे हैं। इस सीरीज में उनका दमदार किरदार है।