- Home
- Entertainment
- TV एक्टर धीरज धूपर फैमिली वेकेशन पर, 7 PHOTOS में देखें मौज-मस्ती और लोकेशन का नजारा
TV एक्टर धीरज धूपर फैमिली वेकेशन पर, 7 PHOTOS में देखें मौज-मस्ती और लोकेशन का नजारा
गर्मियों में कूल-कूल प्लेस पर वेकेशन मनाने का मजा कुछ और ही होता है। गर्मियां शुरू होते ही कुछ सेलेब्स ने वेकेशन मनाना शुरू भी कर दिया है। टीवी एक्टर और सीरियल कुंडली भाग्य के लीड स्टार धीरज धूपर फैमिली के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। नीचे देखें फोटोज…

टीवी एक्टर धीरज धूपर पिछले 3-4 दिनों से फैमिली के साथ छुट्टियां मनाते हुए क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। धीरज ने कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं।
आपको बता दें कि धीरज धूपर ने वेकेशन की फोटोज शेयर कर बताया कि वे सिंगापुर में फैमिली के साथ मौज-मस्ती कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें... OTT New Release: सस्पेंस-कॉमेडी-रोमांस का तगड़ा कॉम्बो, 10 फिल्में-वेब सीरीज मचाएंगी धमाल
धीरज धूपर पत्नी विन्नी अरोड़ा और बेटे के साथ पानी में मस्ती करते दिखे। धीरज का बेटा इस मौके पर बेहद खुश नजर आया।
धीरज धूपर ने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी विन्नी अरोड़ा के साथ कई रोमांटिक फोटोज भी शेयर की। इन फोटोज में देखा जा सकता है कि कपल एक-दूसरे में खोया नजर आ रहा हैं।
धीरज धूपर पत्नी और बेटे के साथ जमकर मस्ती के मूड में दिखे। इस मौके पर तीनों ही कलरफुल आउटफिट में नजर आए। धीरज ने पत्नी के साथ सेल्फी भी क्लिक की।
आपको बता दें कि धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा की पहली मुलाकात सीरियल माता-पिता के चरणों में स्वर्ग के सेट पर हुई थी। करीब 9 साल डेटिंग के बाद कपल ने 2016 में शादी की थी। 2022 में दोनों एक बेटे के पेरेंट बने।
धीरज धूपर ने मॉडलिंग के अपना करियर शुरू किया था। 2009 में उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा। उन्हें सीरियल कुंडली भाग्य से पहचान मिली। वे सीरियलों के अलावा वेब सीरीज में काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें... बॉलीवुड का सबसे बदनसीब स्टार किड! फ्लॉप फिल्मों की लाइन-करियर भी हो गया तबाह
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।