- Home
- Entertainment
- TV
- ऐसा दिखता है अनुपमा का करोड़ों बंगला, जानें रुपाली गांगुली से जुड़ी सारी डीटेल
ऐसा दिखता है अनुपमा का करोड़ों बंगला, जानें रुपाली गांगुली से जुड़ी सारी डीटेल
अनुपमा स्टार रुपाली गांगुली के सफर और आलीशान जीवनशैली की झलक। 7 साल की उम्र से शुरू हुआ अभिनय का सफर, जानिए उनकी सफलता और नेट वर्थ के बारे में।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

अनुपमा फेम रुपाली गांगुली की तगड़ी फैन फालोइंग है। उन्होंने महज 7 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद पढ़ाई खत्म होने के बाद साल 2000 में उन्होंने टीवी की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत की और फिर उन्हें असली पहचान साल 2003 में स्टार प्लस के शो "साराभाई वर्सेज साराभाई" में मोनिषा साराभाई का किरदार निभाकर मिली। उनका यह किरदार आज भी बेहद लोकप्रिय है।
इसके बाद रुपाली संजीवनी (2002), बिग बॉस सीजन 1 (2006), परवरिश (2011–2013) में नजर आईं। वहीं फिर लंबे समय के ब्रेक लेने के बाद उन्होंने साल 2020 में स्टार प्लस के शो अनुपमा से जबरदस्त कमबैक किया, जिसने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। फिर रुपाली का करियर धीरे-धीरे ग्रो करता गया और आज वो टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा और सम्मानित अभिनेत्रियों में से एक हैं।
रुपाली रियल लाइफ में काफी रॉयल लाइफ जीती हैं। रुपाली गांगुली अपने पति और बेटे के साथ मुंबई के पॉश एरिया में रहती हैं। जहां उनका आलीशान घर है। इन तस्वीरों में रुपाली अपने घर में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपने घर की थीम व्हाइट रखी है, जो उनके घर को चार-चांद लगाता है।
रुपाली के घर में भी एक खूबसूरत बालकनी भी है। यहां से मुंबई का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। इसके साथ ही इस बालकनी में गार्डन भी है। यहां पर रुपाली अपने खास दोस्तों के साथ पार्टी करती हैं।
रुपाली एक्टिंग के अलावा एक विज्ञापन एजेंसी भी चलाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने एजेंसी अपने पिता अनिल गांगुली के साथ मिलकर साल 2000 में शुरू की थी। इसके अलावा, वो सोशल मीडिया पर ब्रांड एंडोर्समेंट से भी तगड़ी कमाई करती हैं। वहीं रुपाली टीवी के प्रति एपिसोड काम करने का 3 लाख रुपए वसूलती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रूपाली गांगुली की नेटवर्थ 20 करोड़ रुपए हैं।
आपको बता दें रुपाली गांगुली ने साल 2013 में अश्विन के वर्मा से शादी की थी। इस शादी से कपल का एक बेटा है। यह दोनों की लव मैरिज है। दावा किया जाता है कि अश्विन, रुपाली के प्यार में इतने पागल थे कि उन्होंने सब कुछ छोड़कर भारत में बसने का फैसला लिया और उनसे शादी कर ली। बताते चलें कि यह अश्विन की तीसरी शादी है।