- Home
- Entertainment
- TV
- Friday OTT एंटरटेनमेंट: 9 धमाकेदार फिल्में-वेब सीरीज के साथ लगेगा सस्पेंस-थ्रिलर का तड़का
Friday OTT एंटरटेनमेंट: 9 धमाकेदार फिल्में-वेब सीरीज के साथ लगेगा सस्पेंस-थ्रिलर का तड़का
Friday OTT Release: 11 जुलाई यानी शुक्रवार को एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलने वाला है। इस दिन करीब 9 फिल्में और वेब सीरीज डिफरेंट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही, जिनका आप घर बैठे मचा ले सकते हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में…
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

1. आर माधवन और फातिमा सना शेख की रोमांटिक ड्रामा आप जैसा कोई शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इसके डायरेक्टर विवेक सोनी हैं। धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस फिल्म में आयशा रजा, मनीष चौधरी और नमित दास लीड रोल में हैं।
2. ओटीटी प्लेटफॉर्म लायंसगेट प्ले पर फिल्म मिस्टर रानी स्ट्रीम हो रही है। दीपक सुब्रमण्य की जबरदस्त कॉमेडी फिल्म इसी साल 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
3. डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा की फिल्म सारी भी शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म अहा वीडियो पर रिलीज हो रही है। इसमें आराध्या देवी ने लीड रोल प्ले किया है। इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में स्ट्रीम किया जाएगा।
4. सिनेमाघरों में धमाकेदार करने के बाद अब तेलुगु फिल्म 8 वसंतलु ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है। अनंतिका सनीलकुमार की इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
5. मिस्ट्री थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्म डिटेक्टिव उज्ज्वलन शुक्रवार से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। राइटर-डायरेक्टर इंद्रनील गोपीकृष्णन की फिल्म को मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। इसमें ध्यान श्रीनिवासन, सिजू विल्सन और रोनी डेविड राज लीड रोल में हैं।
6. टोविनो थॉमस की जबदस्त एक्शन थ्रिलर पुलिस ड्रामा नारिवेट्टा भी ओटीटी पर आ रही है। इसे शुक्रवार से सोनी लीव पर स्ट्रीम किया जा रहा है। इसके डायरेक्टर अनुराज मनोहर हैं। ये मलयालम में स्ट्रीम होगी।
7. इंद्रजीत सुकुमारन और अनस्वरा राजन की फैमिली ड्रामा फिल्म मिस्टर एंड मिसेज बैचलर को दर्शक मनोरमा मैक्स पर देख सकते हैं। मलयालम भाषा की इस फिल्म के डायरेक्टर दीपू करुणाकरण हैं।
8. श्रद्धा श्रीनाथ और किशोर की साइंस-फिक्शन थ्रिलर कलियुगम को सन नेक्ट पर देखा जा सकता है। ये कन्नड़ भाषा की धांसू एक्शन थ्रिलर फिल्म है।
9. जय प्रकाश रेड्डी की कन्नड़ एक्शन ड्रामा कार्की भी शुक्रवार के ओटीटी पर देखी जा सकती है। इसे दर्शक सन नेक्स पर देख सकते हैं। बता दें कि ये फिल्म 20 सितंबर, 2024 को रिलीज हुई थी।