- Home
- Entertainment
- TV
- 2025 के 5 रियलिटी शो विजेता, एक 2 बार जीता तो एक को प्राइज मनी में कोई पैसा नहीं मिला!
2025 के 5 रियलिटी शो विजेता, एक 2 बार जीता तो एक को प्राइज मनी में कोई पैसा नहीं मिला!
साल 2025 में टीवी ने घर बैठे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फिक्शन शोज के साथ-साथ रियलिटी शोज में भी ऑडियंस को खूब मजा आया। कई रियलिटी शोज के विजेता इस साल मिले। हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही 5 विजेताओं और उनकी प्राइज मनी के बारे में,…

1. विजेता : गौरव खन्ना
टीवी रियलिटी शो : बिग बॉस 19
प्राइज मनी : 50 लाख रुपए
सलमान खान द्वारा होस्ट किए रियलिटी शो 'बिग बॉस' के विजेता टीवी एक्टर गौरव खन्ना बने। जबकि कश्मीर की पीस एक्टिविस्ट फरहाना भट्ट इसकी रनरअप रहीं।
यह भी पढ़ें : 2025 की Top 5 बेस्ट वेब सीरीज, IMDB पर मिली 8 से ज्यादा रेटिंग
2. विजेता : अर्जुन बिजलानी
टीवी रियलिटी शो : राइज एंड फॉल
प्राइज मनी : 28.10 लाख रुपए
यह रियलिटी शो एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हुआ था, जिसके होस्ट अशनूर ग्रोवर थे। अर्जुन बिजलानी शो के वजेता थे और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आरुष भोला और अरबाज़ पटेल इसके रनरअप रहे थे।
3. विजेता : मानसी घोष
टीवी रियलिटी शो : इंडियन आइडल
प्राइज मनी : 25 लाख रुपए
आदित्य नारायण ने इस सिंगिंग रियलिटी शो को होस्ट किया था, जबकि इसके जज श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह थे। मानसी घोष ने शो जीता और शुभजीत चक्रवर्ती इसके फर्स्ट रनरअप और स्नेहा शंकर सेकंड रनरअप रहीं।
यह भी पढ़ें : 2025 के टॉप 5 सुपरनेचुरल शो, जमकर डराया, पर ऑडियंस को TV से चिपकाए रखा
4.विजेता : गौरव खन्ना
टीवी रियलिटी शो : सेलेब्रिटी मास्टर शेफ
प्राइज मनी : 20 लाख रुपए
गौरव खन्ना वो टीवी एक्टर हैं, जिन्होंने 2025 में दो रियलिटी शो अपने नाम किए। 'बिग बॉस' से पहले वे सेलेब्रिटी मास्टर शेफ इंडिया के विजेता बने थे। निक्की तम्बोली इसकी फर्स्ट रनरअप और तेजस्वी प्रकाश सेकंड रनरअप रही थीं।
5.विजेता : रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला
टीवी रियलिटी शो : पति पत्नी और पंगा
प्राइज मनी : सिर्फ ट्रॉफी, कोई नकद राशि नहीं
सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी इस रियलिटी शो को होस्ट कर रहे थे। रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला ने शो जीता। उन्हें सर्वगुण संपन्न जोड़ी चुना गया। जबकि हिना खान और उनके पति रॉकी जायसवाल इसके रनरअप रहे थे।