- Home
- Entertainment
- TV
- Naagin 7: कितनी संपत्ति है प्रियंका चाहर चौधरी के पास, जानें एजुकेशन-फीस-इनकम सोर्स
Naagin 7: कितनी संपत्ति है प्रियंका चाहर चौधरी के पास, जानें एजुकेशन-फीस-इनकम सोर्स
एकता कपूर का मोस्ट अवेटेड शो नानिग 7 का प्रीमियर शनिवार को हुआ। एकता ने नई नागिन का इंट्रोडेक्शन सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में करवाया था। बता दें की सीजन 7 की नागिन प्रियंका चाहर चौधरी बनी हैं। जानते हैं उनकी संपत्ति, करियर और एजुकेशन के बारे में…

टीवी की नई नागिन प्रियंका चाहर चौधरी
ड्रामा क्वीन एकता कपूर का नया शो, जिसके शुरू होने का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था यानी कि नागिन 7 का प्रीमियर हो चुका है। इस सीरियल को कलर्स टीवी के साथ जियो हॉटस्टार पर भी दर्शक देख सकेंगे। बता दें कि इस बार एकता ने प्रियंका चाहर चौधरी को अपनी नागिन बनाया है।
नागिन प्रियंका चाहर चौधरी की नेटवर्थ
एकता कपूर की नई नागिन यानी प्रियंका चाहर चौधरी की नेटवर्थ की बात करें तो वे तकरीबन 2-25 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। उनकी कमाई का मुख्य जरिया टीवी सीरियल, मॉडलिंग असाइनमेंट, सोशल मीडिया और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं। इनसे वे करोड़ों की कमाई करती हैं।
ये भी पढ़ें... 2025 की Top 5 बेस्ट वेब सीरीज, IMDB पर मिली 8 से ज्यादा रेटिंग
प्रियंका चाहर चौधरी की फीस और संपत्ति
प्रियंका चाहर चौधरी की फीस की बात करें तो वे सीरियल नागिन 7 में लीड रोल प्ले कर रही हैं। इस सीरियल में काम करने उन्हें हर एपिसोड 1.5 लाख रुपए फीस मिलेगी। बता दें कि वे बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट भी रही हैं। इसके लिए उन्हें हर हफ्ते 5 लाख रुपए फीस मिली थी। हालांकि, बाद में ये फीस बढ़ाकर 10 लाख कर दी गई थी। प्रियंका का मुंबई में अपना घर है और वे लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती हैं।
कितनी पढ़ी-लिखी हैं प्रियंका चाहर चौधरी
प्रियंका चाहर चौधरी की एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई जयपुर के केंद्रीय विद्यालय से की और ग्रेजुएशन भी यहीं से पूरा किया। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से आगे की पढ़ाई की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई आकर मॉडलिंग और एक्टिंग में करियर बनाया। वे म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।
प्रियंका चाहर चौधरी का करियर
प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्हें टीवी सीरियल में काम करने के ऑफर मिले। उन्होंने सबसे पहले कलर्स टीवी के सीरियल उड़रियां में काम किया। इस शो में उन्होंने तेजो कौर संधू का रोल प्ले कर घर-घर में अपनी पहचान बनाई। इसके बाद वे गठबंधन, ये है चाहतें, परिणीति जैसे शोज में भी नजर आईं। अब वे नागिन 7 में दिखाई दे रही हैं।
ये भी पढ़ें... The Great Indian Kapil Show 4 में किसे मिली कितनी फीस, किसकी जेब सबसे भारी?