तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का रोल कर चुकी दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का हाल ही में निधन हो गया था। वहीं, उनके अंतिम संस्कार से जुड़े कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें दिशा पिता के अंतिम दर्शन करते वक्त फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। बता दें कि उनके पिता काफी समय से बीमार चल रहे थे।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपनी अदायगी के सभी को हंसाने वाली दयाबेन यानी दिशा वकानी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, हाल ही में उनके पिता भीम वकानी का निधन हो गया था। बता दें कि भीम वकानी गुजराती और हिंदी सिनेमा के एक्टर थे। दिशा को एक्टिंग उनके पिता से ही विरासत में मिली है। वे अपने पिता के साथ कई थिएटर्स में काम चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल कर अपनी पहचान बनाई थी।
दयाबेन के पिता का अंतिम संस्कार
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जरिए घर-घर में दर्शकों का मनोरंजन करने वाली दिशा वकानी इस वक्त काफी दर्द से गुजर रही हैं। दरअसल, उनके पिता भीम वकानी का 7 अप्रैल को निधन हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भीम वकानी पिछले काफी दिनों से बीमार थे और उनकी हालात में सुधार भी नहीं हो रहा था। इसी बीच उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। पित के गुजर जाने के बाद दिशा वकानी और उनके भाई मयूर वकानी का रो-रोकर बुरा हाल है। भीम वकानी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इससे जुड़े कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें वकानी परिवार के लोगों का हाल देखा जा सकता है। एक वीडियो में दिशा अपने पिता का अंतिम दर्शन कर उन्हें विदाई देती हुई नजर आ रही हैं। चेहरे पर उदासी और आंखों में आंसू लिए दिशा का बुरा हाल नजर आया। इतना ही नहीं कि दिशा कैमरा देखकर अपना चेहरा दुपट्टे से छुपाती भी नजर आ रही है। इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया, जिसमें दिशा के भाई मयूर वकानी भी रोते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें मयूर वही हैं, जिन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो जेठालाल के साले सुंदर का रोल प्ले किया है।
ये भी पढ़ें... कौन थे 'दयाबेन' दिशा वाकाणी के पिता भीम वाकाणी, क्या करते थे, SRK-आमिर खान से रहा खास कनेक्शन
भीम वकानी ने किया था शाहरुख-आमिर खान के साथ काम
कम ही लोग जानते हैं दिशा वकानी के पिता भीम वकानी भी शानदार एक्टर रहे हैं। वे शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश और आमिर खान की फिल्म लगान में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने लज्जा, वॉट्स योर राशि के साथ कई गुजराती फिल्मों में भी काम किया था। इतना ही नहीं वे तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कुछ एपिसोड्स में भी दिखाई दिए थे।
ये भी पढ़ें... Zareen Khan Mother Death: नहीं रही जरीन खान की मां परवीन, यहां होगा अंतिम संस्कार
