Dhurandhar 2 vs Pushpa 2: रणवीर सिंह की फिल्म को No.1 बनने कितने करोड़ चाहिए?
रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने अपनी रिलीज के 20 दिन के अंदर इतनी कमाई कर ली है और रिकॉर्ड बना लिए है कि जानने वालो का दिमाग घुम गया है। ये फिल्म इंडिया में सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंचने के बहुत करीब हैं।

क्या धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर मार पाएगी बाजी
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 कमाई के मामले में जबरदस्त रिकॉर्ड्स बना रही हैं। फिल्म की रिलीज को अभी 20 दिन हुए है और इसने इंडियन सिनेमा की कई दिग्गज फिल्मों को कमाई में पीछे छोड़ दिया है। अब इसके निशाने पर सिर्फ एक फिल्म है और वो है अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2। सवाल उठ रहा है कि ये पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।
धुरंधर 2 का नेट कलेक्शन कितना
धुरंधर 2 के नेट कलेक्शन की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म ने 20 दिन में 1033.37 करोड़ कमा लिए हैं। फिल्म ने प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 के इंडिया में लाइफटाइम कलेक्शन 1030.42 करोड़ को पहले ही पीछे छोड़ दिया है।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 20: धुरंधर 2 के तूफान में उड़ी बाहुबली 2-No.1 बनने से अब इतनी दूर
पुष्पा 2 का इंडिया में लाइफटााइम कलेक्शन कितना
sacnilk.com की मानें तो अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का इंडिया में लाइफटाइम कलेक्शन 1234.10 है। इस आंकड़े को पीछे छोड़ने के लिए धुरंधर 2 को अभी और 200 करोड़ कमाने की जरूरत हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि रणवीर सिंह की फिल्म की कमाई में अब गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने पिछले 2 दिन 10-10 करोड़ कमाए। ऐसे में इसे नंबर 1 पर पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।
धुरंधर 2 ने तीसरे वीकेंड कितना कमाया
sacnilk.com की रिपोर्ट के हिसाब से धुरंधर 2 ने अपने तीसरे वीक यानी 16वें दिन 21.55 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, 17वें दिन 25.65 और 18वें दिन 28.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। 19वें दिन इसकी कमाई 10 करोड़ रही और 20वें दिन इसने 10.10 करोड़ का बिजनेस किया।
धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन
धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 20 दिन में 1641.21 करोड़ का कारोबार कर लिया है। ये अभी दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाने वाली इंडियन फिल्मों की लिस्ट में चौथे पर नंबर पर है। पहले नंबर पर आमिर खान फिल्म दंगल (1968 करोड़), दूसरे नंबर पर प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 (1788.06 करोड़) और तीसरे नंबर पर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 (1742.1 करोड़) हैं।
ये भी पढ़ें... Raaka में Allu Arjun के साथ कितनी हसीनाएं? 2 के नाम है 1000 करोड़ी फिल्म देने का रिकॉर्ड
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।