- Home
- Entertainment
- Raaka में Allu Arjun के साथ कितनी हसीनाएं? 2 के नाम है 1000 करोड़ी फिल्म देने का रिकॉर्ड
Raaka में Allu Arjun के साथ कितनी हसीनाएं? 2 के नाम है 1000 करोड़ी फिल्म देने का रिकॉर्ड
अल्लू अर्जुन की फिल्म AA22xA6 को नाम मिल गया है। बता दें कि उनकी नई फिल्म का नाम राका होगा। मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर 8 अप्रैल को उनकी फिल्म का नाम और पोस्टर शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। अब सवाल उठ रहा है कि इसमें हीरोइन कौन है?

अल्लू अर्जुन ने नई फिल्म राका के पोस्टर से मचाया तहलका
अल्लू अर्जुन की नई फिल्म राका का पोस्टर तहलका मचा रहा है। फिल्म से सामने आया अल्लू अर्जुन का लुक काफी खौफनाक है। बड़े-बड़े नाखून, गंजा सिर और पैनी आंखें, देखकर फैन्स के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। इसी बीच आपको इस फिल्म में नजर आने हीरोइनों के बारे में बताते हैं।
दीपिका पादुकोण
अल्लू अर्जुन की फिल्म राका में लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हैं। ये पहली फिल्म है जब अल्लू और दीपिका एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। आपको बात दें कि दीपिका इंडिया सिनेमा की इकलौती एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने 3-3 एक हजार करोड़ी फिल्में दी हैं।
ये भी पढ़ें... Allu Arjun New Film: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की 800 करोड़ की फिल्म का नाम रिवील, वायरल हुआ खतरनाक पोस्टर
रश्मिका मंदाना
अल्लू अर्जुन की फिल्म राका में उनकी फेवरेट एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। रश्मिका ने अल्लू के साथ फिल्म पुष्पा के दोनों पार्ट में काम किया है। बता दें कि रश्मिका के नाम भी 1000 करोड़ी फिल्म देने का रिकॉर्ड है।
जाह्नवी कपूर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जाह्नवी कपूर भी अल्लू अर्जुन की फिल्म राका में नजर आ सकती हैं। बता दें कि जाह्नवी फिल्म देवरा के बाद से लगातार साउथ की फिल्में भी साइन कर रही है। वे राम चरण के साथ फिल्म पेडी भी नजर आएंगी।
मृणाल ठाकुर
अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म राका में मृणाल ठाकुर भी नजर आएंगी। खबरों की मानें तो मृणाल बॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्मों में भी लगातार काम कर रही हैं। हालांकि, उनके हिस्से में हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्में हैं। खबर है कि फिल्म में भाग्यश्री बोसरे भी नजर आ सकती हैं। फिलहाल उनकी मेकर्स के साथ बातचीत चल रही है।
Allu Arjun की फिल्म राका के बारे में
Allu Arjun की फिल्म राका को कलानिधि मारन के सन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जाएगा। फिल्म का बजट तकरीबन 800 करोड़ है। खबरों की मानें में ये टाइम ट्रैवल बेस्ड साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसके डायरेक्टर एटली कुमार हैं।
Film Raaka में अल्लू अर्जुन का कैसा होगा रोल
खबरों की मानें तो फिल्म Raaka में अल्लू अर्जुन 3 रोल में नजर आएंगे। इसमें एक लीड हीरो का रोल होगा और एक विलेन का। वहीं, तीसरा किरदार एनिमेटेड होगा। फिल्म 2027 में रिलीज होगी। फैन्स अभी से इस फिल्म को लेकर देखने के लिए बेताब हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें... Allu Arjun 6 Actress: 2 रही सुपरस्टार के लिए मोस्ट लकी, एक संग फोड़ डाला BOX OFFICE
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।