MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Spirit Update: प्रभास की फिल्म पर नया विवाद, दीपिका पादुकोण के बाद आई इनके बाहर होने की खबर

Spirit Update: प्रभास की फिल्म पर नया विवाद, दीपिका पादुकोण के बाद आई इनके बाहर होने की खबर

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग पैन इंडिया फिल्म ‘Spirit’ पर हर दिन नया विवाद सामने आ रहा है। पहले दीपिका पादुकोण इस फिल्म से बाहर हुईं तो अब प्रकाश राज के इससे आउट होने की खबर ने सबको हैरान कर दिया है।

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Feb 28 2026, 10:02 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
क्या 'स्पिरिट' से कटा प्रकाश राज का पत्ता?
Image Credit : Instagram

क्या 'स्पिरिट' से कटा प्रकाश राज का पत्ता?

शुरुआत से ही नेशनल अवॉर्ड विजेता प्रकाश राज को 'स्पिरिट' का अहम् हिस्सा बताया जा रहा था। बाद में ऐसी ख़बरें आईं कि क्रिएटिव डिफरेंसेस के चलते उन्हें फिल्म से हटा दिया गया है। फिल्म पर आई ताजा अपडेट ने इन ख़बरों को और बल दिया।

25
'स्पिरिट' की स्टार कास्ट से प्रकाश राज का नाम गायब
Image Credit : Instagram

'स्पिरिट' की स्टार कास्ट से प्रकाश राज का नाम गायब

शुक्रवार को 'स्पिरिट' के मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया, जो विवेक ओबेरॉय पर फोकस्ड और उनका फर्स्ट लुक था। इसके साथ डायरेक्टर, प्रोड्यूसर्स से लेकर टेक्नीशियन और मुख्य स्टार कास्ट के नाम मेंशन किए गए। लेकिन प्रकाश राज का नाम लिस्ट से गायब था। इसके बाद से लोग यह कन्फर्म मान रहे हैं कि वे इस फिल्म से बाहर हो गए हैं। हालांकि, मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें : Toxic First Song Tabaahi Poster: यश संग एक्ट्रेस का ऐसा पोज देख मजे ले रहे लोग, कर रहे ऐसे कमेंट

35
प्रकाश राज ने किया ख़बरों पर रिएक्ट
Image Credit : Instagram

प्रकाश राज ने किया ख़बरों पर रिएक्ट

प्रकाश राज ने X पर एक पोस्ट में क्रिएटिव डिफरेंसेस के चलते 'स्पिरिट' छोड़ने की ख़बरों को सिरे से खारिज किया और लिखा, "#Spirit फिल्म को लेकर जो लोग ज़हरीली फेक न्यूज़ फैला रहे हैं, उनसे कहना है—मेरे सीन की शूटिंग अभी शुरू भी नहीं हुई है और आप लोग व्हाट्सऐप फैक्ट्री की तरह कहानियां गढ़ रहे हैं। ज़रा परिपक्व बनिए और अपनी ज़िंदगी पर ध्यान दीजिए। #justasking"

45
दीपिका पादुकोण के चलते विवादों में घिर चुकी 'स्पिरिट'
Image Credit : Instagram

दीपिका पादुकोण के चलते विवादों में घिर चुकी 'स्पिरिट'

'स्पिरिट' पहले ही विवादों में घिर चुकी थी, जब खबर आई कि फीमेल लीड के तौर पर कास्ट की गईं दीपिका पादुकोण फिल्म से बाहर हो गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मां बनने के बाद दीपिका ने 8 घंटे की वर्किंग शिफ्ट की मांग रखी। कहा गया कि डायरेक्टर ने यह शर्त ठुकरा दी, जिसके बाद दीपिका ने फिल्म छोड़ दी और उनकी जगह तृप्ति डिमरी को साइन किया गया।

यह भी पढ़ें : Thalapatthy Vijay की पत्नी संगीता कौन हैं? किस धर्म से रखती हैं ताल्लुक, कैसी है लव स्टोरी

55
कब रिलीज होगी प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट'
Image Credit : Instagram

कब रिलीज होगी प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट'

‘Spirit’ में Prabhas और तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म इंडियन सिनेमा की मोस्ट अवैटेड फिल्मों में गिनी जा रही है। मार्च 2027 में यह फिल्म वर्ल्डवाइड थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म की हर अपडेट सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है और इससे जुड़ा हर विवाद सुर्खियां बना रहा है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
प्रभास
प्रकाश राज
दक्षिण सिनेमा समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Border 2: सुनील शेट्टी ने अब तक नहीं देखी सनी देओल की 'बॉर्डर 2', वजह कर देगी हैरान!
Recommended image2
Priyanka Chopra Upcoming Movie 14 महीने से हो रही शूट, 1300 CR बजट वाली फिल्म पर बड़ी अपडेट!
Recommended image3
VIROSH Wedding के बाद आया विजय-रश्मिका की नई फिल्म का पहला गाना, दिखा रोमांटिक अंदाज़
Recommended image4
'क्या रहमान डकैत को हिंदू दिखाऊं', 'द केरल स्टोरी 2' विवाद पर भड़के प्रोड्यूसर विपुल शाह
Recommended image5
Dhurandhar 2 First Review: रिलीज से पहले किसने देखी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2', देखकर क्या कहा?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved