- Home
- Entertainment
- Dhurandhar 2 First Review: रिलीज से पहले किसने देखी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2', देखकर क्या कहा?
Dhurandhar 2 First Review: रिलीज से पहले किसने देखी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2', देखकर क्या कहा?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' का ऑडियंस को बेसब्री से इंतज़ार है। खासकर तब, जबकि इसका पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुआ। इस बीच 'धुरंधर 2' का पहला रिव्यू मीडिया में वायरल हो रहा है।

रिलीज से पहले किसने देखी 'धुरंधर 2'?
डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम की मानें तो उन्होंने 'धुरंधर 2' देख ली है। उनका कहना है कि यह फिल्म लोगों की उम्मीद से भी ज्यादा अच्छी है। उनके मुताबिक़, जब वे यह फिल्म देख रही थीं तो इसने उन्हें इमोशनल कर दिया था।
यह भी पढ़ें : Spirit Movie Actress : प्रभास की 'स्पिरिट' के पोस्टर में दिखी मिस्ट्री गर्ल कौन? देखें 5 PHOTO
'धुरंधर 2' को लेकर क्या बोलीं यामी गौतम?
यामी गौतम न्यूज़18 राइजिंग भारत समिट में बात कर रही थीं। कथिततौर पर 'धुरंधर 2' में उन्होंने कैमियो किया है। समिट में जब यामी से 'धुरंधर 2' के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “देखिए धुरंधर से रिलेटेड कोई भी मेन इन्फॉर्मेशन आदित्य ही देंगे। सभी की तरह उस रोज़ (19 मार्च 2026) सिनेमा हॉल्स में मेरा भी ज़रूरी अपॉइंटमेंट है। तो वहीं मिलते हैं।”
यामी गौतम ने दिया 'धुरंधर' का फर्स्ट रिव्यू
यामी गौतम ने इसी बातचीत में आगे कहा, "मैंने 'धुरंधर 2' देख ली है। यह उम्मीद से भी अच्छी है। मैं वाकई इमोशनल हो गई थी। मुझे उस दिन फ्लाइट पकड़नी थी, इसलिए आदित्य से कुछ नहीं कह सकी। लेकिन बाद में मैं कुछ कर नहीं सकी। मुझे एक स्क्रिप्ट पढ़नी थी, लेकिन नहीं पढ़ सकी। मुझे कुछ देखना था, लेकिन नहीं देख सकी। मैं बस बाहर खूबसूरत सनसेट देख रही थी और सोच रही थी कि जब फ्लाइट लैंड करेगी तो मैं आदित्य को क्या कहूंगी। मैं फिल्म और अपने अनुभव को सही ठहराना चाहती थी। आदित्य अपने दर्शकों और देश से बेहद प्यार करते हैं। उन्होंने इस फिल्म को बनाने में पूरी जान लगा दी। 'धुरंधर 2' के ऐसा अनुभव होगी, जिसे ऑडियंस कभी भूल नहीं पाएगी।"
यह भी पढ़ें : Toxic First Song Tabaahi Poster: यश संग एक्ट्रेस का ऐसा पोज देख मजे ले रहे लोग, कर रहे ऐसे कमेंट
यामी गौतम ने पढ़ी थी 'धुरंधर' की स्क्रिप्ट
यामी ने बातचीत में बताया कि उस वक्त वे 'आर्टिकल 370' की शूटिंग कर रही थीं, जब उन्होंने 'धुरंधर’ की 40 पन्नों की स्क्रिप्ट पढ़ी थी। उनकी मानें तो स्क्रिप्ट पढ़ते वक्त उनकी आंखों में आंसू थे और उन्हें यकीन था कि यह फिल्म हर भारतीय को गर्व महसूस कराएगी।
'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस और 'धुरंधर 2' रिलीज डेट
5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई 'धुरंधर' ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की और यह हिंदी सिनेमा की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म साबित हुई। इस स्पाय एक्शन थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार दिखाई दिए। फिल्म का दूसरा पार्ट यानी 'धुरंधर : द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा, जिसमें अक्षय खन्ना को छोड़ ज्यादातर कलाकारों की वापसी होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो यश स्टारर 'टॉक्सिक' से टकराने जा रही इस फिल्म में इमरान हाशमी भी अहम् रोल में दिख सकते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।