Sonakshi Sinha Pregnancy Rumours: जब से सोनाक्षी सिन्हा की शादी जहीर इकबाल से हुई है, हर दूसरे महीने उनके प्रेग्नेंट होने की खबर मीडिया में छा जाती हैं। एक बार फिर से उनके प्रेग्नेंट होनी कि अफवाह फैली है। जिस पर उनकी मां पूनम ने रिएक्ट किया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अफवाहें हैं। हाल ही में उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई, जिस पर अब उनकी मां पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) ने मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी है।
‘कितनी बार नानी बना दिया’-मां का जवाब हुआ वायरल
एक इवेंट के दौरान बातचीत में पूनम सिन्हा ने इन अफवाहों पर हंसते हुए कहा कि पता नहीं कितनी बार हमें नानी बना दिया। लेकिन चलो, वो खुशी भी हमें जरूर मिलेगी। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
बेटियों को लेकर कही दिल की बात
पूनम सिन्हा ने इस दौरान बेटियों की अहमियत पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल वह था जब उनके घर बेटी का जन्म हुआ। उनके मुताबिक, बेटियां घर की खुशियों का सबसे बड़ा कारण होती हैं। सोनाक्षी हमारे घर की खुशी है।
कैसे शुरू हुई प्रेग्नेंसी की चर्चा?
दरअसल, साल 2025 में सोनाक्षी सिन्हा एक इवेंट में रेड आउटफिट में नजर आई थीं। इस दौरान कुछ लोगों को लगा कि वह अपने बेबी बंप को छुपाने की कोशिश कर रही हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की खबरें वायरल होने लगीं। हालांकि, सोनाक्षी और उनके पति जहीर इकबाल ( Zaheer Iqbal) ने इन अफवाहों को मजाक में उड़ा दिया।
सोनाक्षी ने भी दिया था करारा जवाब
इन अफवाहों पर सोनाक्षी ने भी अपने अंदाज में रिएक्ट किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “मैं 16 महीने से प्रेग्नेंट हूं,” जिससे साफ हो गया कि ये सारी बातें सिर्फ अफवाह हैं।
Dipika Kakar emotional breakdown: सर्जरी के बाद टूटी दीपिका कक्कड़, बोलीं ये बड़ी बात
लव स्टोरी से शादी तक का सफर
सोनाक्षी और जहीर इकबाल ने करीब 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 2024 में शादी कर ली। दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी, जहां से उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई। हाल ही में अदाकार अपने पति के साथ नए फ्लैट में शिफ्ट हुई हैं। सोनाक्षी अपने यूट्यूब चैनल पर डेली रूटीन के साथ-साथ मेकअप टिप्स देती नजर आती हैं।
और पढ़ें: Rajat Sharma की बेटी की शादी में शाहरुख-सलमान, पत्नी संग दिखे कॉमेडियन कपिल शर्मा, PHOTOS
