MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar 2 की धुरंधर कमाई: भारत में 1000 करोड़ पार, खतरे में 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड!

Dhurandhar 2 की धुरंधर कमाई: भारत में 1000 करोड़ पार, खतरे में 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड!

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। सिर्फ 17 दिनों में यह 1000 करोड़ रुपए के नेट कलेक्शन को पार कर हजार करोड़ क्लब में पहुंचने बॉलीवुड की पहली फिल्म बन गई है। अब इस फिल्म का अगला निशाना ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड है।

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Apr 05 2026, 01:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
'धुरंधर 2' की 1000 करोड़ क्लब में ऐतिहासिक एंट्री
Image Credit : X

'धुरंधर 2' की 1000 करोड़ क्लब में ऐतिहासिक एंट्री

koimoi.com की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक़, रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ नेट कमाकर इतिहास रच दिया है। यह पहली बॉलीवुड फिल्म है, जिसने यह मुकाम हासिल किया। यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक गोल्डन मोमेंट है।

25
17वें दिन 'धुरंधर 2' की धमाकेदार कमाई
Image Credit : X

17वें दिन 'धुरंधर 2' की धमाकेदार कमाई

इसी रिपोर्ट के मुताबिक़, आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' ने तीसरे शनिवार यानी 17वें दिन फिल्म ने जबरदस्त उछाल दिखाया। इस दिन ‘धुरंधर 2’ ने लगभग 26.5 करोड़ (ऑल लैंग्वेज) कमाए, जो 16वें दिन के 22.5 करोड़ से करीब 17.77% ज्यादा है। फिल्म के सिर्फ हिंदी वर्जन ने 25 करोड़ की कमाई की।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Vs धुरंधर : वो 8 दिन जब रणवीर सिंह की फिल्म नहीं तोड़ पाई अपने ही पार्ट-1 का रिकॉर्ड

35
'धुरंधर 2' का कुल कलेक्शन कितना हुआ?
Image Credit : X

'धुरंधर 2' का कुल कलेक्शन कितना हुआ?

रिपोर्ट के मुताबिक़, 17 दिनों में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन स्टारर 'धुरंधर द रिवेंज' का कुल कलेक्शन नेट लगभग 1010 करोड़ रुपए (1191.8 करोड़ ग्रॉस) पहुंच गया है। हिंदी वर्जन ने अकेले नेट 946 करोड़ (1116.28 करोड़ ग्रॉस) का शानदार कलेक्शन कर लिया है।

45
धुरंधर 2 की वीक-वाइज कलेक्शन रिपोर्ट
Image Credit : X

धुरंधर 2 की वीक-वाइज कलेक्शन रिपोर्ट

फिल्म की कमाई हर हफ्ते दमदार रही। आंकड़े इस प्रकार हैं :-

  • पहला हफ्ता (8 दिन): 649 करोड़ रुपए (हिंदी) / 690 करोड़ रुपए (ऑल लैंग्वेज)
  • दूसरा हफ्ता: 251 करोड़ रुपए (हिंदी) / 271 करोड़ रुपए (ऑल लैंग्वेज)
  • 16वां दिन: 21 करोड़ रुपए(हिंदी) / 22.5 करोड़ रुपए (ऑल लैंग्वेज)
  • 17वां दिन : 25 करोड़ रुपए (हिंदी) / 26.5 करोड़ रुपए (ऑल लैंग्वेज)

यह भी पढ़ें : Dhurandhar में बड़ी हीरोइनों का क्यों कटा पत्ता? 1300 ऑडिशन के बाद सारा अर्जुन ही कैसे बनीं यालिना

55
'धुरंधर 2' की टक्कर अब 'बाहुबली 2' और ‘पुष्पा 2’ से
Image Credit : instagram

'धुरंधर 2' की टक्कर अब 'बाहुबली 2' और ‘पुष्पा 2’ से

'धुरंधर 2' अब प्रभास स्टारर तेलुगु पैन इंडिया फिल्म 'बाहुबली 2 :द कन्क्लूजन' और अल्लू अर्जुन स्टारर तेलुगु पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा 2 :द रूल' है, जिनकी लाइफटाइम कमाई क्रमशः 1031 करोड़ रुपए और1265.97 करोड़ रुपए रही। माना जा रहा है कि 18वें ‘धुरंधर 2’ 'बाहुबली 2' को पछाड़ दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन जाएगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
रणवीर सिंह
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2: कैसे 'पठान' से दोगुना, 'दंगल' से तीन गुना ज्यादा कमाए, बनी 1000 Cr कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म
Recommended image2
Divyanka Tripathi: गोदभराई में पति ने ऐसा क्या कहा कि दिव्यांका ने कर दिया मना, देखें बेबी शॉवर का मजेदार वीडियो
Recommended image3
Most Awaited OTT Release: कौन सी है वो 6 मूवी और वेब सीरीज, जिसका सबको इंतजार
Recommended image4
Pataudi Family ने मनाया Easter, करीना कपूर-सारा अली खान ने लूटी पूरी महफिल, 6 PHOTO
Recommended image5
6 से 12 अप्रैल तक OTT-थिएटर्स में मचेगा तहलका-रिलीज होंगी 10 थ्रिलर-कॉमेडी फिल्में और सीरीज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved