- Home
- Entertainment
- Dipika Kakar emotional breakdown: सर्जरी के बाद टूटी दीपिका कक्कड़, बोलीं ये बड़ी बात
Dipika Kakar emotional breakdown: सर्जरी के बाद टूटी दीपिका कक्कड़, बोलीं ये बड़ी बात
Dipika Kakar Heatlh Update: लिवर कैंसर से जूझ रहीं दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में सिस्ट सर्जरी के बाद अपना दर्द बयां किया। एक्ट्रेस ने कहा कि इस रिकरेंस ने उन्हें अंदर से हिला दिया है, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई हैं।

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ( Dipika Kakar) ने हाल ही में अपनी हेल्थ को लेकर खुलकर बात की और काफी इमोशनल नजर आईं। लिवर कैंसर के इलाज के बाद अब सिस्ट हटाने की सर्जरी के बाद उनकी हालत ने उन्हें मानसिक रूप से झकझोर दिया है।
'1.3 सेमी का सिस्ट की हुई सर्जरी'
अपने यूट्यूब व्लॉग में दीपिका ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह काफी परेशान थीं और व्लॉग भी पूरा नहीं कर पा रही थीं। उन्होंने कहा कि कोई खास वजह नहीं है, लेकिन जो यह छोटा सा 1.3 सेमी का सिस्ट दोबारा आया और उसे हटाना पड़ा, उसके बाद मैं थोड़ा हिल गई हूं। मैं घबरा गई थी कि ऐसा फिर से क्यों हुआ।
महिलाओं की स्ट्रेंथ पर बोली दीपिका
दीपिका ने आगे महिलाओं की ताकत की भी बात की। उन्होंने कहा कि एक महिला का शरीर कई बदलावों से गुजरता है, मंथली साइकिल, हार्मोनल इश्यू, मूड स्विंग्स और बीमारियां फिर भी महिलाएं सब कुछ संभाल लेती हैं। उन्होंने महिलाओं की स्ट्रेंथ और हिम्मत की तारीफ की।
'हेल्थ खराब हो तो रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती है'
एक्ट्रेस ने यह भी माना कि उनकी हेल्थ का असर उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ा है। कई बार वह थकान की वजह से आराम करने चली जाती हैं और आगे के इलाज को लेकर भी काफी सोचती रहती हैं, जो उन्हें कभी-कभी बहुत ओवरव्हेल्म कर देता है। उन्होंने आगे कहा कि हमें मजबूत और पॉजिटिव रहना होगा। उसी के साथ अपनी रोजमर्रा की जिंदगी जीना और आगे के ट्रीटमेंट के बारे में सोचना ये सब कभी-कभी बहुत ज्यादा भारी लगने लगता है।
ऐश्वर्या का साथ रेड कार्पेट पर चलना ‘डरावना’, अभिषेक बच्चन ने बीवी को लेकर जाहिर किया अपना डर
लिवर कैंसर का भी चल रहा है इलाज
बता दें कि दीपिका कक्कड़ पिछले कुछ महीनों से स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं। जून 2025 में उनकी सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से उनका इलाज लगातार जारी है।
और पढ़ें: Ramayana: साई पल्लवी से पहले किन हीरोइनों ने किया सीता का रोल, सबसे पहली Sita कौन?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।