पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर सहर हयात ने तलाक के बाद एक्स हसबैंड समी राशिद पर मानसिक और शारीरिक हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है, जबकि समी ने आरोपों को खारिज किया है।

Who is Seher Hayat: पाकिस्तान की मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सहर हयात (Seher Hayat) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। शादी के कुछ साल बाद ही उनकी मैरिड लाइफ टूट गई और उन्होंने अपने पति से अलग होने का फैसला कर लिया। करीब 3 साल बाद अब उन्होंने तलाक और शादी के दौरान झेली प्रताड़ना का दर्द खुलकर बयां किया है।

तलाक के बाद सहर हयात का बड़ा खुलासा

सहर हयात ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने एक्स हसबैंड समी राशिद (Sami Rasheed) के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने रोते हुए बताया कि शादी के बाद उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से काफी परेशान किया गया।

View post on Instagram

मेंटल टॉर्चर और घरेलू हिंसा के आरोप

सहर के मुताबिक, उनके एक्स हसबैंड समी राशिद ने उन्हें मेंटली टॉर्चर किया। कई बार मारपीट की। यहां तक कि सास-ससुर ने भी उन्हें काफी परेशान किया। उन्होंने कहा कि शादी के बाद उनका जीवन पूरी तरह बदल गया और उन्हें लगातार तकलीफों का सामना करना पड़ा।

शादी से पहले कुछ और बाद में कुछ

सहर ने बताया कि शादी से पहले उनके पति और ससुराल वाले उन्हें बहुत प्यार और सम्मान देते थे। उन्हें प्रिंसेस की तरह ट्रीट किया जाता था, लेकिन शादी के बाद सब कुछ अचानक बदल गया। जब ससुरालवालों की प्रताड़ना और बुरे बर्ताव से तंग आकर वह अपने मायके जाने लगीं, तो उनके एक्स हसबैंड ने उन्हें और उनकी मां को गालियां दीं और उनका सामान तक ले जाने नहीं दिया।

View post on Instagram

पति ने रखी दिल दहलाने वाली शर्त

सहर ने बताया कि जब हालात ज्यादा खराब हो गए, तो उन्होंने सास-ससुर से अलग रहने की इच्छा जताई थी ताकि रिश्ते सुधर सकें। लेकिन इस बात से उनके रिश्ते और खराब हो गए। सहर ने एक बेहद चौंकाने वाला आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके एक्स हसबैंड ने सबके सामने उनसे कहा कि अगर वह अलग रहना चाहती हैं, तो उन्हें 20 मिनट तक उनके पैर का अंगूठा मुंह में रखकर बैठना होगा। सहर ने बताया कि वह इस बात के लिए भी तैयार हो गई थीं।

View post on Instagram

प्रेग्नेंसी के दौरान भी हिंसा का आरोप

सहर का कहना है कि उनके एक्स हसबैंड ने प्रेग्नेंसी के दौरान भी उनके साथ मारपीट की। उन्हें परिवार के सामने अपमानित किया जाता था और गालियां दी जाती थीं। सहर ने यह भी दावा किया कि घर का सारा खर्च वही उठाती थीं। शादी का पूरा खर्च भी उन्होंने ही किया था। सहर ने रोते हुए अपने दर्द को सोशल मीडिया पर साझा किया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और प्रतिक्रिया

सहर हयात के वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसके बाद उनके एक्स हसबैंड समी राशिद को काफी ट्रोल किया जा रहा है। कई लोग और सेलेब्स भी सहर के समर्थन में सामने आए हैं। हालांकि, समी राशिद ने सहर के सभी आरोपों को गलत बताते हुए उन्हें खारिज किया है।