धुरंधर 2 बॉक्सऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। हाली ही में कुछ पाकिस्तानी लोगों ने ‘धुरंधर’ फिल्म को लेकर अपनी राय दी, जिसमें लयारी से लेकर फिल्म के किरदारों और कहानी पर भी काफी कुछ कहा। हालांकि, फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और गानों की तारीफ भी की गई।

Dhurandhar 2 Latest News: इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर रोहन भाटिया (हैंडल @thebesharamfoodie) ने इंडोनेशिया के बाली में एक पाकिस्तानी व्यक्ति से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ‘धुरंधर’ फिल्म पर उसकी राय पूछते नजर आते हैं। वीडियो में एक पुरुष और एक महिला, दोनों फिल्म के अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा करते हैं और बताते हैं कि फिल्म में क्या सही है और क्या नहीं।

Lyari Reality vs Dhurandhar Movie: क्या सही, क्या गलत

वीडियो में पाकिस्तानी व्यक्ति कहता है कि फिल्म ‘धुरंधर’ थोड़ी ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर बनाई गई है। खासतौर पर एक डायलॉग, “जो लयारी को कंट्रोल करता है, वह कराची को कंट्रोल करता है, और जो कराची को कंट्रोल करता है, वह पाकिस्तान को कंट्रोल करता है।” ये डायलॉग सुनने में भले ही मजेदार लगता है, लेकिन सच्चाई से कोसों दूर है। वह बताता है कि कराची एक ऐसा शहर है जहां अलग-अलग जगहों से लोग आकर बसे हैं, इसलिए वहां से पूरे पाकिस्तान को कंट्रोल करना संभव नहीं है। उसके अनुसार, अगर ऐसा कुछ हो सकता है, तो वह लाहौर से ही संभव है। उसने यह भी कहा कि लयारी में पहले गैंगवॉर होता था और आज भी कुछ हद तक होता है, लेकिन यह आमतौर पर सिर्फ लोकल गैंग्स के बीच ही सीमित है।

Sara Arjun Character Debate: यलीना के किरदार पर सवाल

वीडियो में सारा अर्जुन के किरदार यलीना जमाली पर भी चर्चा हुई। पाकिस्तानी महिला ने कहा कि फिल्म में दिखाया गया कि वह मिनीस्कर्ट पहनकर लयारी की सड़कों पर घूमती है, जो हकीकत से बिल्कुल अलग है। उनके मुताबिक, वहां इस तरह का पहनावा और आजादी से घूमना संभव नहीं है।

Music and Culture: गानों और कल्चर पर भी उठे सवाल

वीडियो में फिल्म के गाने ‘FA9LA’ और पार्टी सीन पर भी बात हुई। दोनों ने माना कि फिल्म की सिनेमैटोग्राफी शानदार है और गाना अच्छा है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि यह असली बलूची म्यूजिक नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म में दिखाए गए उर्दू साइनबोर्ड भी सही नहीं हैं, क्योंकि उनके अनुसार वहां ज्यादातर साइनबोर्ड अंग्रेजी में होते हैं।

Character Styling: रणवीर के लुक पर भी टिप्पणी

पाकिस्तानी व्यक्ति ने रणवीर सिंह के किरदार जसकीरत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली मजारी के पहनावे पर भी सवाल उठाया। उसने कहा कि पाकिस्तान में इस तरह का हाफ स्लीव कुर्ता आम नहीं है।

Story Logic Question: मंत्री की बेटी के साथ भागना कितना संभव?

वीडियो में सबसे बड़ा सवाल यह उठाया गया कि हमजा, यलीना के साथ कैसे भाग गया। यलीना एक प्रभावशाली नेता जमील जमाली की बेटी है, जो फिल्म में एक बड़े राजनीतिक पद पर हैं। उनका मानना है कि पाकिस्तान जैसे देश में किसी मंत्री की बेटी का इस तरह अचानक भाग जाना लगभग नामुमकिन है। उन्होंने इसे पूरी तरह काल्पनिक बताया और कहा कि यह सिर्फ कहानी को दिलचस्प बनाने के लिए जोड़ा गया है।