Dhurandhar Piracy In Pakistan: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर लगभग 1350 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की। पाकिस्तान में इसे रिलीज के वक्त बैन कर दिया गया था, लेकिन अब OTT पर आने के बाद वहां इसकी पाइरेटेड कॉपी धड़ल्ले से बिक रही हैं।

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर' दमदार कहानी, बड़े स्तर का एक्शन और देशभक्ति से जुड़ी भावनाओं के चलते भारत ही नहीं, विदेशों में भी जबरदस्त पॉपुलर हुई। दिसंबर 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में लगभग 1350 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की। थिएटर रन के बाद OTT पर भी फिल्म ने धूम मचाई, लेकिन इसी बीच पाकिस्तान में इसकी पाइरेसी ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

पाकिस्तान में खुलेआम बिक रही 'धुरंधर' की पाइरेटेड कॉपी

फिल्म की सफलता के बीच एक वीडियो ने नई बहस छेड़ दी। न्यूज़ीलैंड के यूट्यूबर Karl Rock ने कराची के मशहूर रेनबो सेंटर मार्केट का दौरा किया, जहां ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड कॉपियां खुलेआम बिकती दिखीं। दुकानदार ने इसकी कीमत सिर्फ 50 पाकिस्तानी रुपये (लगभग 16 भारतीय रुपये) बताई। यह मामला इसलिए चर्चा में आया क्योंकि पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों की थिएटर रिलीज पर आधिकारिक प्रतिबंध है, फिर भी फिल्म की अवैध कॉपियां आसानी से उपलब्ध हैं।

View post on Instagram

देश की सबसे कमाऊ फिल्मों में शामिल 'धुरंधर'

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' ने रिलीज के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक़, फिल्म ने दुनियाभर में तकरीबन 1350 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिसके चलते यह ना सिर्फ हिंदी सिनेमा, बल्कि इंडिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई। फिल्म की कहानी, हाई-ऑक्टेन एक्शन और देशभक्ति का मजबूत संदेश दर्शकों को बेहद पसंद आया। भारत के अलावा विदेशों में भी इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला, जिससे इसकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती रही।

Dhurandhar Netflix पर नंबर-1, सीक्वल को लेकर एक्साइटमेंट

थिएटर में ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन के बाद 'धुरंधर' 30 जनवरी 2026 को Netflix पर रिलीज हुई। रिलीज के कुछ ही दिनों में फिल्म कई देशों में टॉप-10 लिस्ट में नंबर-1 पर पहुंच गई। खास बात यह रही कि पाकिस्तान में भी यह OTT प्लेटफॉर्म पर नंबर-1 ट्रेंड करने लगी। फिल्म की प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने इसे मेनस्ट्रीम सिनेमा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। अब इसकी सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को रिलीज होने वाली है, जिससे काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने काम किया है।