Netflix ने दिया 60 करोड़ का ऑफर, रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा क्यों ठुकरा दिया?
Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda Wedding News के चलते सुर्ख़ियों में हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि शादी 26 फ़रवरी को होगी। इस बीच दावा किया जा रहा है कि विजय-रश्मिका ने वेडिंग कवरेज को लेकर नेटफ्लिक्स का करोड़ों रुपए का ऑफर ठुकरा दिया है।

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Wedding Buzz
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिश्ते को लेकर चर्चा लंबे समय से है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने अक्टूबर 2025 में हैदराबाद स्थित विजय के घर पर करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में सगाई की थी। अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि कपल 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध सकता है। हालांकि, अभी तक दोनों की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
Netflix 60 Crore Offer विजय-रश्मिका की शादी के लिए
तेलुगु मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि Netflix ने विजय-रश्मिका की शादी के एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए करीब 60 करोड़ रुपए का ऑफर दिया। खबरों के मुताबिक़, यह एक भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग होती, जिसे फैंस OTT पर देख पाते। लेकिन रिपोर्ट्स कहती हैं कि कपल ने इस ऑफर को ठुकरा दिया और प्राइवेट सेरेमनी को प्राथमिकता दी।
विजय-रश्मिका ने क्यों ठुकराया नेटफ्लिक्स का ऑफर
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि सेलिब्रिटी वेडिंग फुटेज से जुड़े पुराने कानूनी विवादों को देखते हुए कपल काफी सतर्क है। इसी वजह से वे अपनी शादी को लो-की और निजी रखना चाहते हैं। OTT डील से दूरी बनाकर उन्होंने प्राइवेसी को ज्यादा महत्व दिया है।
जब रश्मिका मंदाना ने चालाकी से टाली शादी का सवाल
हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर रश्मिका से जब पैपराजी ने पूछा, 'हमें इनवाइट नहीं कर रहे?' तो वे मुस्कुराईं और बोलीं, 'किस बात के लिए?' जब दोबारा शादी का इशारा किया गया तो उन्होंने हंसते हुए बात पलट दी और कहा, "फिल्म रिलीज अभी तो…कुछ करना पड़ेगा।" उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
नयनतारा ने बेचे थे अपनी वेडिंग फिल्म के राइट्स
OTT पर सेलिब्रिटी शादियों का ट्रेंड पहले भी देखा गया है। एक्ट्रेस नयनतारा और फिल्ममेकर विग्नेश सिवान ने 9 जून 2020 को चेन्नई में शादी की थी और अपनी वेडिंग फिल्म के राइट्स Netflix को 25 करोड़ रुपए में बेचे थे। ऐसे में रश्मिका-विजय की शादी को लेकर OTT डील की ख़बरें स्वाभाविक रूप से सुर्खियां बटोर रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।