Abhishek Bachchan sells Mahalaxmi duplex apartment: अभिषेक बच्चन ने मुंबई के महालक्ष्मी स्थित Planet Godrej में अपना डुप्लेक्स 14.5 करोड़ रुपए में बेच दिया। खरीदार Rishi Mandawat हैं, जो Bain Capital से जुड़े हैं। डील फरवरी 2026 में रजिस्टर हुई।

Abhishek Bachchan Mumbai property sale details: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने मुंबई के पॉश महालक्ष्मी इलाके में स्थित अपना एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट 14.5 करोड़ रुपए में बेच दिया है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डाक्यूमेंट्स के मुताबिक़ यह सौदा 12 फरवरी 2026 को रजिस्टर्ड किया गया। यह डील प्रीमियम रिहायशी प्रोजेक्ट प्लेनेट गोदरेज के टावर 4 (स्ट्राटा) में स्थित अपार्टमेंट से जुड़ी है। हाल के वर्षों में महालक्ष्मी माइक्रो-मार्केट में लग्जरी हाउसिंग की एक्टिविटीज तेज रही हैं, जिससे इस तरह की हाई-वैल्यू डील्स सुर्खियों में रहती है।

अभिषेक बच्चन ने किस रेट से बेचा अपना डुप्लेक्स अपार्टमेंट?

दस्तावेजों के मुताबिक, अभिषेक बच्चन ने जो डुप्लेक्स अपार्टमेंट बेचा, वह टावर 4 (स्ट्राटा) की 40वीं और 41वीं मंजिल पर मौजूद है। कुल 2,249 वर्ग फुट के कार्पेट एरिया वाले इस घर की बिक्री 64,473 रुपए प्रति वर्ग फुट की रेट से हुई। इस सौदे में तीन कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं, जो प्रीमियम प्रोजेक्ट्स में अतिरिक्त वैल्यू जोड़ते हैं। खरीददारों ने इस सौदे पर 89.76 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी चुकाई है।

किसने खरीदा अभिषेक बच्चन का डुप्लेक्स अपार्टमेंट?

अभिषेक बच्चन की यह प्रॉपर्टी ऋषि मंडावत और स्मिता मेहता ने खरीदी है। ऋषि मंडावत निजी इक्विटी फर्म बैन कैपिटल के प्राइवेट इक्विटी डिवीजन में पार्टनर बताए जाते हैं। 14.5 करोड़ रुपए में हुए इस सौदे को 12 फरवरी 2026 को आधिकारिक रूप से रजिस्टर किया गया। मुंबई के लग्जरी रियल एस्टेट सेगमेंट में कॉर्पोरेट और फाइनेंशियल सेक्टर से जुड़े खरीदारों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।

अभिषेक बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स?

अभिषेक बच्चन को पिछली बार बड़े पर्दे पर 'हाउसफुल 5' (2025) में देखा गया तो वहीं OTT पर रिलीज हुई उनकी पिछली फिल्म 'कालीधर लापता' थी। अभिषेक बच्चन की अपकमिंग मूवीज में रितेश देशमुख स्टारर और उन्हीं के निर्देशन में बनी 'राजा शिवाजी' और सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही शाहरुख़ खान स्टारर 'किंग' शामिल हैं। दोनों फ़िल्में इसी साल रिलीज होंगी।