- Home
- Entertainment
- Ram Navami: अरुण गोविल पहले क्यों हुए रिजेक्ट, फिर कैसे बने Ramayan के Ram-कितनी मिली थी फीस?
Ram Navami: अरुण गोविल पहले क्यों हुए रिजेक्ट, फिर कैसे बने Ramayan के Ram-कितनी मिली थी फीस?
देशभर में राम नवमी का त्योहर धूमधाम से मनाया जा रहा है। घरों-मंदिरों में भगवान राम की पूजा हो रही है। इसी बीच 80 के दशक के धारावाहिक रामायण में राम का रोल करने वाले अरुण गोविल के बारे में बता रहे हैं कि रिजेक्शन के बाद उन्हें राम का रोल कैसे मिला।

रामायण के राम अरुण गोविल
राम नवमी के मौके पर रामानंद सागर की रामायण का जिक्र ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता। 80 के दशक का ये पॉपुलर धारावाहिक आज भी लोगों ने जहन में बसा हुआ है। इसमें राम का रोल कर अरुण गोविल मोस्ट पॉपुलर एक्टर बन गए थे।
राम के लिए पहली पसंद नहीं थे अरुण गोविल
कम ही लोग जानते हैं कि रामानंद सागर की रामायण में राम के रोल के लिए अरुण गोविल पहली पसंद नहीं थे। एक इंटरव्यू में अरुण ने बताया था कि वे राम के रोल के लिए ऑडिशन देने गए थे, लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। उन्हें लक्ष्मण और भरत का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन वे राम का किरदार निभाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने काम करने से मना कर दिया था।
ये भी पढ़ें... Ram Navami 2026: राम का रोल करने वाले सबसे महंगे 6 एक्टर कौन? जानिए किसे कितनी फीस मिली
अरुण गोविल को ऐसे मिला राम का रोल
अरुण गोविल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि राम के रोल के लिए रिजेक्ट होने के कुछ हफ्तों बाद उनके पास रामानंद सागर का कॉल आया था। उन्होंने उन्हें घर बुलाया और राम का रोल ऑफर किया। सागर ने उनसे कहा था कि राम के रोल के लिए उनसे बेहतर कोई एक्टर नहीं मिल सकता।
कब रिलीज हुआ था धारावाहिक रामायण
रामानंद सागर का धारावाहिक रामायण 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। ये सीरियल 78 एपिसोड का था। इसमें अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी, दारा सिंह, अरविंद त्रिवेदी ने लीड रोल प्ले किया था। इसे 7 करोड़ की लागत में बनाया गया था। हर एपिसोड पर 9 लाख रुपए खर्च हुए थे। इस शो से मेकर्स को 31 करोड़ 4 लाख की कमाई हुई थी।
राम अरुण गोविल की फीस
रामायण में राम बने अरुण गोविल को कितनी फीस मिली थी, ये सवाल अक्सर उठता है। खबरों की मानें तो उन्हें 40 लाख रुपए मिले थे। एपिसोड के उन्हें करीब 49 हजार रुपए मिलते थे।
ये भी पढ़ें... Ramayana: 4000 करोड़ की 'रामायण' पर सबसे बड़ा अपडेट! इस तारीख को मिलेगा खास सरप्राइज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।