- Home
- Entertainment
- कितना नेटवर्थ है यूट्यूबर अरमान मलिक के? 2 पत्नियां, 5 बच्चे और करोड़ों की प्रॉपर्टी का खुलासा
कितना नेटवर्थ है यूट्यूबर अरमान मलिक के? 2 पत्नियां, 5 बच्चे और करोड़ों की प्रॉपर्टी का खुलासा
Youtuber Armaan Malik: फैमिली व्लॉग्स समेत गाने बनाने वाले यूट्यूबर अरमान मलिक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी पहली पत्नी ने अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद उनके कुल 5 बच्चे हो गए

अरमान मलिक के दो पत्नियां हैं, जिसे लेकर आए दिन वो चर्चा में रहते हैं। 5 बच्चे और दो पत्नी को रखने वाले यूट्यबर एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनकी कमाई और संपत्ति जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यूट्यूब पर उनके कई चैनल्स हैं, जिससे वो लाखों रुपए कमाते हैं। आइए बताते हैं, अरमान मलिक की कितनी है, नेटवर्थ।
कितनी है अरमान मलिक की नेटवर्थ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरमान मलिक की कुल नेटवर्थ करीब 100 से 200 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। यूट्यूब, सोशल मीडिया, ब्रांड डील्स और व्लॉगिंग उनके मुख्य इनकम सोर्स हैं। वो अपनी फैमिली संग यूट्यूब पर गाने बनाकर भी रिलीज करते हैं। जिसे उनके लाखों फैंस बहुत पसंद करते हैं।
10 अपार्टमेंट के मालिक
अरमान मलिक के पास एक ही बिल्डिंग में 10 अपार्टमेंट हैं। इनमें से कुछ फ्लैट्स में वे अपनी फैमिली के साथ रहते हैं, जबकि 6 अपार्टमेंट उनकी टीम और स्टाफ के लिए रिजर्व हैं। उनकी टीम में एडिटर्स, कैमरा मैन, सिक्योरिटी और हेल्पर्स शामिल हैं। इसके अलावा उनका बड़ा सा जिम भी है।
35,000 स्क्वायर फीट का फार्महाउस
अरमान के पास चंडीगढ़ में करीब 35,000 स्क्वायर फीट का बड़ा फार्महाउस भी है, जहां जानवरों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। यहां 5 डॉक्टर और कई कर्मचारी जानवरों की देखभाल करते हैं।
लग्जरी कार कलेक्शन
अरमान मलिक के पास कई महंगी गाड़ियां हैं। जिनमें-
- Toyota Fortuner
- Mahindra Scorpio
- Mahindra HUV
इसके अलावा उन्होंने अपने बड़े बेटे को Audi कार भी गिफ्ट की है।
कैसे शुरू हुआ सफर?
आज करोड़ों में खेलने वाले अरमान मलिक की शुरुआत बहुत ही सिंपल थी। कभी उनके पास महज 35 हजार रुपए बचे थे। लेकिन लॉकडाउन के दौरान टिकटॉक और फिर यूट्यबू ने उनकी जिंदगी बदल दी। अरमान मलिक बिग बॉस 19 में अपनी दोनों पत्नियों के साथ नजर आ चुके हैं।
और पढ़ें: Ram Charan के पास लग्जरी गाड़ियों का खजाना, 2 कार की कीमत जान घुम जाएगा दिमाग
फैमिली भी है उनकी पहचान
अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक (पहली पत्नी) और कृतिका मलिक (दूसरी पत्नी) के साथ रहने को लेकर ज्यादा फेसम हुए। वो अपनी पत्नियों और बच्चों के साथ वीडियो बनाते हैं। उनका यही फैमिली कंटेंट उन्हें सोशल मीडिया पर अलग पहचान देता है और करोड़ों फैंस उनसे जुड़े हुए हैं।
और पढ़ें: Dhurandhar 2 Collection Day 9: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का 9वें दिन कैसा रहा हाल?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।