अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। फिल्म से जुड़ी ताजा जानकारी आए दिन सामने आती रहती हैं। इसी बीच फिल्म के ट्रेलर रिलीज को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। बता दें कि डायरेक्टर प्रियदर्शन इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को देखने के लिए फैन्स बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।
अक्षय कुमार इस साल यानी 2026 में अपनी पहली रिलीज फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जो हॉरर के साथ कॉमेडी से भरा पड़ा था। बता दें कि डायरेक्टर प्रियदर्शन की इस फिल्म को लेकर मार्केट में काफी बज नजर आ रहा है। इसी बीच मूवी के ट्रेलर रिलीज को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है। बता दें कि ये एक मल्टी स्टारर फिल्म है। इतना ही नहीं इसमें अक्षय एक नई हीरोइन के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।
कब आएगा अक्षय कुमार की भूत बंगला ट्रेलर
अक्षय कुमार की भूत बंगला को लेकर काफी बज बना हुआ है। हाल ही में रिलीज हुए इसका मजेदार टीजर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है और हर कोई इसके ट्रेलर को देखने का इंतजार कर रहा है। वहीं, अब इसके ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी का ट्रेलर 30 मार्च को रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मेकर्स चाहते हैं फिल्म रिलीज के करीब 2 हफ्ते ट्रेलर लॉन्च करना एकदम सही होगा। इससे फैन्स के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और ज्यादा बढ़ सकती है। बता दें कि टीजर में मूवी में काम करने वाली सारी स्टार कास्ट के बारे में बताया गया था और थोड़ा बहुत स्टोरी को लेकर भी हिंट दिया था। अब ट्रेलर में इसकी कहानी को लेकर थोड़ा बहुत और खुलासा किए जाने की उम्मीद हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें... Worldwide कमाई में छाए बॉलीवुड के 3 धुरंधर स्टार्स, TOP 10 में देखें कौन-कौन सी फिल्में
कब रिलीज होगी अक्षय कुमार की भूत बंगला
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला 10 अप्रैल को किया जाएगा। हालांकि, हाल ही में खबर आई थी कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने के बाद इसकी रिलीज पोस्टपोन की जा सकती है। कहा जा रहा है कि ये फिल्म 10 की जगह 17 अप्रैल को रिलीज की जा सकती है। लेकिन मेकर्स ने अभी इस पर कोई ताजा अपडेट शेयर नहीं किया है। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल, असरानी, जीशु सेनगुप्ता, राजेश शर्मा, मनोज जोशी, मिथिला पालकर नजर आएंगे। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को अक्षय कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म्स और शोभा कपूर-एकता आर कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के बैनर तले बनाया गया है। भूत बंगला में अक्षय 16 साल बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ फिर से काम कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले दोनों साथ में कई हिट फिल्में दी हैं।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar आर माधवन के ड्रीम होम की 6 PHOTOS, देखें आलीशान घर का इनसाइड नजारा
