11 अगस्त, 1985 को मनामा, बहरीन में जन्मीं जैकलीन 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स रह चुकी हैं। सुजॉय घोष की फिल्म ‘अलादीन’ जैकलीन की पहली फिल्म थी।
11 अगस्त 1961 को मुल्की, मैसूर में जन्मे सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पिछले 25 साल से उनकी कमर का साइज 28 इंच है। सुनील की मानें तो वे अपनी वेस्ट पर प्राउड फील करते हैं और यूथ को भी इसी तरह फिट रहने की सलाह देते हैं।
'साहो' के ट्रेलर को अब तक करीब 1 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। ढाई मिनट के ट्रेलर में एक्शन और सस्पेंस के साथ ही श्रद्धा कपूर और प्रभास के रोमांस का तड़का भी है।
प्रियंका चोपड़ा यूनाइटेड नेशन्स की गुडविल एम्बेसडर हैं। इसी साल मार्च में उन्होंने इंडियन आर्मी को लेकर एक ट्ववीट किया था। इसी को लेकर पाकिस्तानी लड़की भड़क उठी।
अनुराग ने कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद बिना किसी का नाम लिए ट्वीट किया था। इसके ये कयास लगाए जा रहे थे कि कश्मीर के इस फैसले पर अनुराग ने किसी नाम बिना लिखे पीएम मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था कि इस फैसले पर वे थोड़ा कंफ्यूज हैं।
शादी के दिनों में उन्होंने बॉलीवुड में अपने कॅरियर की शुरुआत नहीं की थी। शादी के बाद सुनील ने 1992 में फिल्म 'बलवान' से एक्टिंग में एंट्री ली थी। इसमें उनके अपोजिट दिव्या भारती थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। जिसके बाद सुनील के कॅरियर में हमेशा के लिए चार चांद लग गए।
नेहा कक्कड़ का कभी दिल्ली के रहने वाले हिमांश कोहली के साथ अफेयर था। हालांकि बाद में ब्रेकअप हो गया। हिमांश ने 'यारियां' (2014) फिल्म से डेब्यू किया था। इसमें नेहा ने 'सनी-सनी' सॉन्ग गाया था। इसी फिल्म के सेट पर दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार में बदल गई।
फिल्म को कम्प्लीट होने में करीब 2 साल का वक्त लगा है। इसे टॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म में प्रभास के साथ ही श्रद्धा कपूर भी फाइट करती नजर आ रही हैं।
प्रदन्या पारकर मराठी टीवी इंडस्ट्री में काम करती थीं। हालांकि पिछले कुछ समय से उन्हें ठीक तरह से काम नहीं मिल पा रहा था। इसके साथ ही उनके पति का काम भी नहीं चल रहा था, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी और वो तंगहाली में जी रही थीं।
करीना फिलहाल मुंबई में शूटिंग कर रही हैं, जबकि तैमूर इस वक्त पापा सैफ के साथ लंदन में हैं। यह वीडियो रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के सेट का है, जहां करीना कपूर बतौर जज नजर आ रही हैं।